
राजपुर। शनिवार को राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने नगर में स्थित प्री एवँ पोस्ट मैट्रिक आजजा बालक छात्रावास में पहुंचकर छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने एवँ यातायात नियमों के जानकारी देते हुए समझाइस दी है।
राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह राजपुर के महुआपारा स्थित प्री मैट्रिक अजजा बालक छात्रावास पहुँचकर छात्रावास में रह कर पढ़ने वाले विद्यार्थियों को समझाइस देते हुए कहा कि नशा नाश का जड़ है आप इन सबों से दूर रहें नशे से व्यक्ति मौत के गाल में समा जाता है।उन्होंने कहा कि नशा करते पाए जाने पर उन्हें सजा भी हो सकती है इसलिए इन सबों से आप सबों को दूर रहना चाहिए।
थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने विद्यार्थियों को यातायात संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि 18 साल के बाद ड्राइविंग लाइसेंस बनवा कर ही वाहन चलाएं अन्यथा आप पर भारी जुर्माना लग सकता है। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। विद्यार्थियों को समझे देते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करना चाहिए ताकि वे सुरक्षित रह सके और किसी भी नशे की हालत में वाहन ना चलाएं अन्यथा पकड़े जाने पर आपको भारी जुर्माना लग सकता है। उन्होंने कहा कि यदि कोई नशा करता है तो आप इसकी सूचना तत्काल छात्रावास अधीक्षक को दें ताकि समय पर उस पर कार्रवाई की जा सके।
गैरतलब है कि राजपुर के महुआपारा स्थित सोनी समाज ब्राम्हण समाज व क्षत्रिय समाज के द्वारा संयुक्त रूप से बनाये गए भवन में नशेड़ियों का अड्डा बन गया है,और यह भवन उक्त छात्रावास के निकट है।भवन के पास कई खाली प्लास्टिक की सिरिंज पाया गया है जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उक्त भवन के पास नशेड़ियों द्वारा इंजेक्शन का इस्तेमाल किया जाता है। इस मामले की शिकायत सोनी समाज के अध्यक्ष सुरेश सोनी ने थाना प्रभारी से की थी जिसे संज्ञान में लेते हुए थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने एहतियात के तौर पर छात्रावास पहुँचकर विद्यार्थियों को समझाइस दी है।


