September 24, 2026 |

BREAKING NEWS

दीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्त
आस्थाकोरियाखेलछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

ग्रामीण और आदिवासी युवाओं की प्रतिभा को मंच दे रहा सरगुजा ओलंपिक,,,12 खेलों में 67380 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा…

जिले के खेल प्रतिभाओं का मिल रही पहचान

बलरामपुर, 02 फरवरी। सरगुजा ओलंपिक खेलों के माध्यम से जिले की खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें खेल की मुख्यधारा से जोड़ने का सशक्त मंच मिल रहा है। राज्य शासन की मंशानुरूप वर्ष 2025-26 में सरगुजा ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के जरिए विशेष रूप से आदिवासी अंचल के युवाओं को खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का बेहतर अवसर प्राप्त हो रहा है। जिससे ग्रामीण प्रतिभाओं को पहचान मिल रही है।
        कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में जिले में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता की शुरुआत हो चुकी है। इनमें जूनियर वर्ग (14 से 17 वर्ष, बालक/बालिका) तथा सीनियर वर्ग (18 वर्ष से अधिक, महिला/पुरुष) के प्रतिभागी भाग ले रहे है। सरगुजा ओलंपिक की ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया के माध्यम से जिले में 67380 प्रतिभागी पंजीकृत होकर इस खेल उत्सव में शामिल हो रहे हैं।
       सरगुजा ओलंपिक 2025-26 में कुल 12 खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। व्यक्तिगत खेलों में एथलेटिक्स (100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, 400 मीटर रिले), तीरंदाजी (इंडियन राउंड), बैडमिंटन, कुश्ती एवं कराटे शामिल हैं। दलीय खेलों में फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, रस्साकसी और बास्केटबॉल के मुकाबले हो रहे हैं। इन प्रतियोगिताओं में जिले के खेल में रुचि रखने वाले पंजीकृत प्रतिभागी भाग ले रहे है।
       जिले के छः विकासखंडों से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। इनमें विकासखंड बलरामपुर से 11598 प्रतिभागी, राजपुर से 9373 प्रतिभागी, शंकरगढ़ से 6165 प्रतिभागी, कुसमी से 12208 प्रतिभागी, रामचन्द्रपुर से 13599 प्रतिभागी तथा वाड्रफनगर से 14437 प्रतिभागी सरगुजा ओलंपिक 2025-26 में विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!