September 24, 2026 |

BREAKING NEWS

दीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्त
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

कोडाकूओं की जमीन पर दबंगों का कब्जा,,,ग्रामीणों का तत्कालीन तहसीलदार एवँ पटवारी पर मिलीभगत का आरोप…

राजपुर। अनुसूचित जनजाति व कोडाकूओं की भूमि से जुड़े एक गंभीर राजस्व फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत कोदौरा के ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राजपुर को लिखित शिकायत सौंपते हुए आरोप लगाया है कि कुछ दबंगों ने तत्कालीन तहसीलदार एवं हल्का पटवारी की मिलीभगत से राजस्व अभिलेखों में अवैध रूप से अपने नाम दर्ज करा लिया है।

       आवेदन के अनुसार ग्राम कोदौरा निवासी रामसुरत कोड़ाकू की पारिवारिक भूमि खसरा नंबर 394/2 एवं 394/12 को आर्थिक तंगी के चलते लगभग 15 वर्ष पूर्व खेती के उद्देश्य से अजय गुप्ता को अस्थायी रूप से दिया गया था। आरोप है कि अब अजय गुप्ता द्वारा उक्त भूमि पर मकान निर्माण कर अवैध कब्जा कर लिया गया है। भूमि वापस मांगने पर मारपीट और झूठे मामलों में फंसाने की धमकियां दी जा रही हैं। यह भूमि अनुसूचित जनजाति के भू-स्वामित्व की बताई जा रही है।

       ग्रामीणों का आरोप है कि खसरा नंबर 394/11 (रकबा 0.995 हेक्टेयर) को तत्कालीन तहसीलदार सालिक राम गुप्ता एवं हल्का पटवारी अजेन्द्र टोप्पो की मिलीभगत से अजय गुप्ता के नाम राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करा दिया गया। इसी तरह धर्मेन्द्र गुप्ता द्वारा कोड़ाकू समाज के रामखेलावन की भूमि तथा सरिता देवी द्वारा बाबूलाल कोड़ाकू की भूमि को सह-खातेदार के रूप में अपने नाम दर्ज कराए जाने का भी आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अजय गुप्ता, धर्मेन्द्र गुप्ता, सरिता देवी एवं अन्य आरोपियों द्वारा लगातार उन्हें धमकाया जा रहा है, जिससे पूरा गांव भय और तनाव में जीने को मजबूर है।

     आवेदकों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाए, राजस्व अभिलेखों में की गई कथित छेड़छाड़ की जांच कर वास्तविक भू-स्वामियों के नाम पुनः दर्ज किए जाएं तथा भूमि तत्काल वापस दिलाई जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि शीघ्र कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में वे चक्का जाम करने को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।ज्ञापन सौंपने के दौरान जमीन खातेदार सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

     गौरतलब है कि इससे पूर्व भी ग्राम कोदौरा में भूमि फर्जीवाड़े का मामला सामने आया था, जिसमें आपराधिक प्रकरण दर्ज कर तत्कालीन पटवारी अजेंद्र टोप्पो सहित एक आरोपी वीरेंद्र गुप्ता को जेल भेजा गया था।

     तत्कालीन तहसीलदार सालिक राम गुप्ता ने कहा कि इस संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है एसडीएम सर के द्वारा जो भी मामला होगा जांच करेंगे।

  इस संबंध में राजपुर अनुविभागीय अधिकारी देवेंद्र प्रधान ने बताया कि इस मामले में शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराकर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!