July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

चार लाख की चोरी का खुलासा,चोरी के जेवर मणप्पुरम बैंक में गिरवी रख ली लोन,तीन आरोपी गिरफ्तारबीजेपी अध्यक्ष सड़क हादसे में हुए घायल,झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्तीप्राथमिक वनोपज सहकारी संघ में प्रबंधक के रिक्त पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक आवेदन आमंत्रितअनियमितता पर प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार की प्रभारी अधीक्षिका दायित्व से मुक्तदूरस्थ आदिवासी अंचल के किसान पुत्र ने स्वंय से पढ़ाई कर नीट में पाई सफलताकलेक्टर बनीं बच्चों की शिक्षिका, बच्चों से पूछा पाठ एवं पहाड़ा और कराया अभ्यासनौनिहालों के बीच पहुंचीं कलेक्टर, पोषण, शिक्षा और व्यवस्थाओं की बारीकी से की पड़तालकूट रचित दस्तावेज पेश कर फर्जी रजिस्ट्री कराने के मामले में तीन गिरफ्तारएग्रीस्टेक पंजीयन में अनियमितता पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबितसुदर्शन यादव को मिला छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान,मेधावी विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल प्रतिभाओं एवं समाज गौरवों भी हुए सम्मानित
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

नशीले इंजेक्शन के सबसे बड़े सप्लायर सहित दो अन्य पार्टनर गिरफ्तार,,,7.50 लाख रुपये की नशीला इंजेक्शन जप्त…

बलरामपुर। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को झारखंड के नशीले इंजेक्शन के सबसे बड़े सप्लायर रंजीत विश्वकर्मा एवं उनके पार्टनर्स को गिरफ्तार करने में मिली सफलता। 7.50 लाख रुपए की नशीली इंजेक्शन सहित गढ़वा के 3 आरोपियो को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

     संभागीय आबकारी उड़न दस्ता टीम के सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में दिनांक 30 जनवरी 2026 को गोदरमाना झारखंड निवासी अनूप गुप्ता एवं बतौली सरगुजा निवासी विनय गुप्ता के कब्जे से ₹600000 कीमत की 1200 नग नशीला इंजेक्शन जप्त कर जेल दाखिल की कार्रवाई की गई थी। आरोपी अनूप गुप्ता ने अपने बयान में बताया था कि उक्त नशीला इंजेक्शन गढ़वा जिले के रंजीत विश्वकर्मा से खरीदता है और रंजीत विश्वकर्मा के पार्टनर्स मंजूर अंसारी और प्रमोद कुमार रंजीत विश्वकर्मा के माल को सप्लाई करने का काम करते हैं। इस मामले में तत्काल सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने सरगुजा डीआईजी राजेश अग्रवाल से साइबर सेल की मदद मांगी फिर साइबर सेल की मदद से गढ़वा के तीनों आरोपियों रंजीत विश्वकर्मा, मंजूर अंसारी एवं प्रमोद का मोबाइल लोकेशन ट्रेस करते हुए बलरामपुर जिले रामानुजगंज पलटन घाट में तीनों को एक साथ दिनांक 31 जनवरी 2026 को शाम को 1500 नग नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया गया जिसका बाजार मूल्य 7.50 लाख रुपए है। उक्त तीनों आरोपियों को अनूप गुप्ता एवं विनय गुप्ता के अपराध में भी गिरफ्तार किया गया तथा पृथक से भी एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 सी,29 के तहत गिरफ्तार कर आज न्यायालय रामानुजगंज में रिमांड लिया गया।

        सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने डीआईजी राकेश अग्रवाल सर एवं उनकी साइबर टीम के सदस्य अजीत मिश्रा, भोजराज पासवान एवं उनके साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और बताया कि उनके साइबर सेल के मदद के बिना सिर्फ 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार करना संभव नहीं था। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने यह भी बताया कि यह उड़नदस्ता टीम की बहुत बड़ी सफलता है क्योंकि रंजीत विश्वकर्मा गढ़वा जिले का सबसे बड़ा नशीले इंजेक्शन का सप्लायर माना जाता है। रंजीत विश्वकर्मा एवं उसके साथियों को गिरफ्तार करना हम लोगों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। आरोपी अनूप गुप्ता ने बताया था कि यदि रंजीत विश्वकर्मा गिरफ्तार हो जाता है तो लगभग छत्तीसगढ़ में नशीले इंजेक्शन के व्यापार पर 50% रोक लग जाएगा, इस लिहाज से भी यह बहुत बड़ी उपलब्धि है।

       उक्त कार्यवाही जिला आबकारी अधिकारी इंद्रबली मारकंडे के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता सहित साइबर सेल सरगुजा के अजीत मिश्रा,भोजराज पासवान,जितेश साहू,विकास सिन्हा,लीना तिर्की एवं आबकारी उड़नदस्ता टीम के अशोक सोनी, गणेश पांडे, रणविजय सिंह ,ओम प्रकाश गुप्ता चंद्रावती एवं नीरज चौहान की अति महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!