November 9, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

स्कार्पियो वाहन में छः नग मवेशियों को भरकर ले जा रहा था बूचड़खाना,,,ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले…

बलरामपुर/कुसमी। स्कार्पियो वाहन में छः नग मवेशियों को क्रूरता पूर्वक ठूस ठूस कर बूचड़खाना ले जा रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

       पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार पिता विष्णुराम जाति कवंर उम्र 30 वर्ष ग्राम नवाडीहा बकाईन टोली के द्वारा दिनांक 30/01/2026 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 29.01.026 को एक स्कार्पियो वाहन में गाय बैल को कुरता पूर्वक ठूस-ठूस कर भरकर वध हेतू बूचड़खाना ले जा रहे है। सूचना पर प्रार्थी अपने अन्य सहयोगियों के साथ बकाईन टोली रोड पर निकलकर छिप कर स्कॉर्पियो वाहन के आने का इन्तज़ार कर रहे थे। तभी रात लगभग 01 बजे एक स्कार्पियो वाहन कमांक JH-01-AA-0959 सिविलदाग तरफ से आ रही थी जिसे रूकवा रहे थे तभी कुछ दूरी पर स्कार्पियो को रोक कर गाडी से 03 आदमी स्कार्पियो को छोकर भागने लगे तभी दौड़ते समय रात के अंधेरे में एक व्यक्ति गिर गया जिसे पकड़कर पूछने पर अपना नाम संजीव घासी ग्राम कुसमी खिखिरपारा का रहने वाला बताया। भागने में से एक व्यक्ति ताहिर अंसारी पिता रहीस अंसारी ग्राम नवडीहा का था। एक अन्य व्यक्ति जिसको नही पहचान पाये। स्कार्पियों वाहन में 06 नग गाय बैल को क्रूरता पूर्वक मुह और चारों पैर को बांध कर ठूस ठूस कर स्कार्पियो में लोड कर वध हेतू बुचड़खाना झारखंड की ओर ले जा रहे थे। रात में अन्य आरोपियों को गांव में खोज रहे थे नही मिलने पर संजीव घासी एवं 06 नग गाय बेल को स्कार्पियो सहित थाना परिसर में लेकर आये। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना कुसमी में धारा 4,6,10 कृषक पशु परि अधिनियम 11(घ ) पशु क्रूरता अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर 06 नग मवेशी एवं एक सफेद रंग का स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक जेएच 01 एए 0959 को जप्त कर आरोपी संजीव घासी पिता रमेश घासी को दिनांक 30/1/2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेएमएफसी न्यायालय राजपुर में पेश किया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!