July 31, 2026 |

BREAKING NEWS

सामाजिक सेवा में मिसाल,राजपुर सर्व नवीन सोनार समाज को सरगुजा संभाग स्तर पर मिला विशेष सम्माननाबालिगों द्वारा वाहन संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान,21 प्रकरणों में की गई चालानी कार्यवाहीबाइक चोरी के मामले में तीन अपचारी बालक गिरफ्तारचार लाख की चोरी का खुलासा,चोरी के जेवर मणप्पुरम बैंक में गिरवी रख ली लोन,तीन आरोपी गिरफ्तारबीजेपी अध्यक्ष सड़क हादसे में हुए घायल,झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्तीप्राथमिक वनोपज सहकारी संघ में प्रबंधक के रिक्त पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक आवेदन आमंत्रितअनियमितता पर प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार की प्रभारी अधीक्षिका दायित्व से मुक्तदूरस्थ आदिवासी अंचल के किसान पुत्र ने स्वंय से पढ़ाई कर नीट में पाई सफलताकलेक्टर बनीं बच्चों की शिक्षिका, बच्चों से पूछा पाठ एवं पहाड़ा और कराया अभ्यासनौनिहालों के बीच पहुंचीं कलेक्टर, पोषण, शिक्षा और व्यवस्थाओं की बारीकी से की पड़ताल
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

तातापानी महोत्सव को लेकर चप्पे चप्पे पर पुलिस,,,निगरानी शुदा बदमाशों पर रखी जा रही कड़ी निगरानी…

बलरामपुर। जिले के तातापानी (गर्म जल स्त्रोत) में मकर सक्रांति पर्व के अवसर पर दिनांक 14/01/2026 से 16/01/2026 तक तातापानी महोत्सव का आयोजन किया गया है। तातापानी महोत्सव का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की गरिमामई उपस्थिती में सम्पन्न होना है।तातपानी महोत्सव के मद्देनजर बलरामपुर पुलिस द्वारा पूरे मेला क्षेत्र में चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।अत्यधिक ठंढ होने के बावजूद चौबिसों घंटे चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस द्वारा व्यापक ट्रैफिक प्रबंध किए गए हैं।

      तातापानी महोत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने की दिशा में तथा अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर के द्वारा समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों की समीक्षा बैठक लेकर थाना/चौकी प्रभारियों को जिले के गुण्डा, निगरानी, माफी बदमाशों तथा अन्य असमाजिक तत्वों को उनके सकूनत पर जाकर चेक करन हेतु व्यापक अभियान चलाने निर्देर्शित किया गया है। जिसके परिपालन में बलरामपुर पुलिस द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी क्षेत्र में निवासरत गुण्डा, निगरानी, माफी बदमाशों तथा अन्य असमाजिक तत्वों को उनके घर पर जाकर उन्हें चेक कर उनकी वर्तमान गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की जा रही है। बलरामपुर पुलिस द्वारा गुण्डा, निगरानी, माफी बदमाशों तथा अन्य असमाजिक तत्वों को आपराधिक कृत्यों से दूर रहने, किसी भी अवैध गतिविधियों में संलिप्त न होने की कड़ी समझाईश दी गई है।

       जिले के सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार एरिया डॉमिनेशन, गश्त सर्चिग कराई जा रही है, साथ ही आने-जाने वाले वाहनों की लगातार चेकिंग भी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा बेवजह घूमने वालों, नशेड़ियों व अन्य असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी गई है कि, किसी भी अनैतिक गतिविधि में शामिल होना पाए जाने पर पर उनके विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जावेगी।

       ज्ञात हो जिला बलरामपुर की सरहदें झारखण्ड, उत्तरप्रदेश एवं मध्यप्रदेश राज्य से लगी हुई है, जिससे असामाजिक तत्वों के प्रवेश करने की स्थिति बनी रहती है। तातापानी महोत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा तातापानी महोत्सव में शामिल होने वाले श्रद्वालुओं में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से बलरामपुर पुलिस द्वारा पूरे जिले के थाना/चौकी क्षेत्रों में नशेड़ियों, गुण्डा व निगरानी बदमाशों, माफी बदमाश, असमाजिक तत्वों के साथ-साथ बैंक, एटीएम, सर्राफा दुकान, लाज दाबा एवं अन्य को लगातार चेक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया जा रहा है।

       पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजन से अपील की गई है कि, वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करें, शराब सेवन कर वाहन ना चलावें, वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने कहा गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया है कि, गुण्डा, निगरानी, माफी बदमाशों तथा बेवजह घूमने वालों, नशेड़ियों व अन्य असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी गई है कि, किसी भी अनैतिक गतिविधि में शामिल होना पाए जाने पर पर उनके विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जावेगी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!