September 23, 2026 |

BREAKING NEWS

सरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तार
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

टोकन नहीं कटने से किसान परेशान,,,दी आंदोलन की चेतावनी…

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर में धान का टोकन नहीं कटने से किसान बेहद परेशान है। 31 जनवरी तक धान खरीदी की आखिरी तिथि तय है और यहां लिमिट फुल हो चुका है और अब किसी का टोकन नहीं कट रहा है ऐसे में सैकड़ो किसान अब भी धान बिक्री करने से बचे हुए हैं।

     राजपुर धान खरीदी केंद्र में लगभग 2000 से अधिक किसानों का पंजीयन है और अभी तक सिर्फ 40 फीसदी ही किसान धान बेच पाए हैं। पहले यहां 2000 क्विंटल प्रतिदिन धान की खरीदी की लिमिट थी बाद में किसानों के आंदोलन के बाद 800 प्रति क्विंटल की लिमिट बढ़ाई गई लेकिन बावजूद उसके किसानों का टोकन कटना आसान नहीं हुआ। किसानों का आरोप है कि यहां बिचौलियों का टोकन काटा जा रहा है और जो ओरिजिनल किसान है वह सिर्फ चक्कर काट रहे हैं। स्थिति यह हो गई है कि 31 जनवरी तक ही धान बेचने की आखिरी तारीख है और यहां लिमिट फुल हो चुका है और अब एक भी स्लॉट खाली नहीं है और सैकड़ो की संख्या में किसान धान बेचने के लिए बचे हुए हैं। किसानों का कहना है की कर्ज से वह लदे हुए हैं अगर धान की बिक्री नहीं हुई तो फांसी लगाने के अलावा उनके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं है। किसानों ने इस संबंध में एसडीएम को आवेदन देकर 3 दिन का अल्टीमेटम दिया है और कहा कि अगर उनका टोकन नहीं कटता है तो वह आंदोलन और चक्का जाम करेंगे।

      इस संबंध में भारी संख्या में किसान अपना किसान किताब लेकर राजपुर एसडीएम कार्यालय पहुंचे और कार्यालय का घेराव कर दिया। किसानों का कहना था कि जब तक उनका टोकन नहीं कटेगा वह यहां से नहीं जाएंगे बाद में एसडीएम के आश्वासन के बाद उन्होंने 3 दिन का अल्टीमेटम देकर वापस लौटे।

    इस संबंध एसडीएम देवेंद्र प्रधान ने कहा कि लिमिट बढ़ाये जाने के लिए कलेक्टर को पत्र लिखा गया है और लिमिट बढ़ाने के बाद ही किसानों का टोकन कट सकेगा।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!