November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

अवैध धान परिवहन पर प्रशासन सख्त,,,68 बोरी धान सहित एक पिकअप जप्त…

बलरामपुर,4 जनवरी । कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देशन में जिले में अवैध धान के परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन द्वारा सतत निगरानी रखते हुए सख्त कार्रवाई की जा रही है। खरीफ विपणन वर्ष 25-2026 के दौरान समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संचालित करने के उद्देश्य से राजस्व, पुलिस की संयुक्त टीम सक्रियता से कार्य कर रही है।
        इसी क्रम में प्रशासनिक अमले द्वारा बलरामपुर विकासखंड अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में पिकअप में भरी 68 बोरी अवैध धान जब्त किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम तरकाखांड निवासी छबिलाल यादव के द्वारा अवैध रूप से धान का परिवहन किया जा रहा था। जिस पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन सहित अवैध धान को जब्त कर थाना बलरामपुर के सुपुर्द किया गया।इस दौरान तहसीलदार रवि भोजवानी सहित टीम मौजूद रही।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!