November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

प्रशासन की सतर्कता से एक पिकअप सहित 60 बोरी धान जप्त,,,सहयोगीयों पर भी कार्यवाही…

बलरामपुर, 02 जनवरी। गत रात्रि राजस्व एवं पुलिस बल के संयुक्त कार्यवाही में अंतर्राज्यीय धान तस्करों द्वारा पिकअप वाहन क्रमांक यूपी 64 सीटी 0199 के माध्यम से धान तस्करी किया जा रहा था। वाहन में 60 बोरी अवैध धान लोड था। पूछताछ करने पर उत्तरप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के धान तस्करी में पाये गये कोचिये श्रवण कुमार, कृष्ण मोहन कुमार, विनय कुमार गुप्ता, राजदेव गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, सत्यदेव गुप्ता, मनोज कुमार सभी सागोबांध, थाना बभनी, जिला सोनभद्र उत्तरप्रदेश एवं विकास ग्राम त्रिशुली थाना सनावल व विंध्याचल गुप्ता ग्राम पचावल थाना सनावल जिला बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ की संलिप्तता पायी गयी। अंतर्राज्यीय गिरोह धान तस्करी में पाये गए श्रवण, कृष्णमोहन एवं विकास को आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3,7 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है तथा इस कार्य में सहयोग मुखबीरी किये जाने वाले व्यक्ति विनय गुप्ता, राजदेव गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, मनोज गुप्ता, को तत्काल 170,126,135 (3) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत कार्यवाही कर जेल भेजा गया है। शेष 02 सहयोगी विंध्याचल गुप्ता एवं सत्यदेव गुप्ता को जो अपराधियों को छुड़ाने आये थे, उनके विरूद्ध धारा 126,135 (3) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर बाउण्ड ओव्हर की कार्यवाही की गयी है।
जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान भण्डारण एवं परिवहन पर संयुक्त दलों द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत पूर्व में विकासखण्ड रामचन्द्रपुर के अंतर्गत ग्राम कुर्लडीह निवासी श्याम सुन्दर गुप्ता के द्वारा अवैध धान परिवहन करने एवं किसानों के विभिन्न महत्वपूर्ण दस्तावेजों का दुरूपयोग करने पर 3, 7, आवश्यक वस्तु अधिनियम 318(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज किया गया।
       प्रशासन की सतर्क एवं प्रभावी कार्यवाही से क्षेत्र में धान उपार्जन व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हुई है। सूचना तंत्र को व्यापक रूप से मजबूत किए जाने के परिणामस्वरूप अवैध धान परिवहन एवं अनियमित गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है। जिसमें अब तक जिले में कुल 118 प्रकरण में 14,173.29 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है। कार्रवाई के दौरान अवैध परिवहन में प्रयुक्त 65 चार पहिया तथा 10 दोपहिया सहित कुल 75 वाहनों को जब्त किया गया है और 4 प्रकरणों में एफआईआर दर्ज की गई है।
     प्रशासन द्वारा निरंतर निगरानी रखते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है, जिससे किसानों में विश्वास का वातावरण बना है और समर्थन मूल्य पर धान विक्रय की प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो रही है। प्रशासन द्वारा गाँव-गाँव में वालंटियर्स का गठन किया गया है, जो धान उपार्जन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करेंगे। धान खरीदी से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए संपर्क नम्बर 9343130794 पर सूचना दे सकते है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को भी सूचना दे सकते हैं। जिसका शीघ्र निराकरण किया जाएगा। प्रशासन ने अपील की है कि किसी भी प्रकार की अनियमित गतिविधि की सूचना देने वाले व्यक्तियों की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी, जिससे जनभागीदारी के माध्यम से धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संचालित किया जा सके।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!