
राजपुर। भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के 101 वीं जयंती के अवसर पर राजपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 6 में स्थित अटल परिसर में सुशासन दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान वार्डवासियों और जनप्रतिनिधियों ने एकजुट होकर राष्ट्र के प्रति अटल जी के योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों द्वारा अटल परिसर स्थित अटल बिहारी वाजपेई के मूर्ति पर दिप प्रजल्वित कर फूल माला अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने अटल जी के व्यक्तित्व और उनके सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन न केवल राजनीति, बल्कि समाज सेवा और राष्ट्रभक्ति का एक अनुपम उदाहरण है। उनके कार्यकाल में शुरू की गई योजनाएं आज भी देश के विकास की नींव बनी हुई हैं। उन्होंने ही वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ की नींव रखी और आज छत्तीसगढ़ विकास की ओर अग्रसर है। अतिथियों ने कहा कि अटल जी जब संसद में अपना अभिभाषण देते थे तो विपक्ष भी उनकी बातों को गंभीरता से सुनती थी।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता गौरीशंकर अग्रवाल,भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह,विधायक प्रतिनिधि प्रवीण अग्रवाल,शिवनाथ जायसवाल,जनपद अध्यक्ष विनय भगत नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह,अधिवक्ता उमेश झा, मंडल अध्यक्ष जगवंसी यादव जिला पंचायत सदस्य रवि प्रताप मरावी,मनोज बंसल,अनिल तिवारी, संतोष पांडेय,उदय यादव,शुभम सोनी वार्ड के पार्षद महेन्द्र गुप्ता,भगवती भगत,अंजू भगत,राजन त्रिपाठी मुख्य नगर पंचायत अधिकारी रविन्द्र लाल,दयाशंकर गुप्ता,शुभम तिवारी,पूजा सोनी जय सिंह और बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं नगरवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की और सुशासन के मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।



