July 22, 2026 |

BREAKING NEWS

NH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेशखबर के बाद हरकत में आया प्रशासन,माकड़ गांव के लिए अस्थायी सड़क बनाने को लेकर निरीक्षणसहकारी बैंक में करोड़ों रुपये की अनियमितता,एक आरोपी गिरफ्तारसीएम हेल्पलाइन में शिकायत के 15 दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, कलेक्टर के संज्ञान में आते ही शुरू हुआ समाधान,वार्ड पार्षद ने जताया आभारजनपद पंचायत रामचंद्रपुर के नवनिर्मित व्यावसायिक परिसर की दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसानों को मिला भरोसा,,, चंद्रकर को मिला उनकी मेहनत का उचित मूल्य…

बलरामपुर। शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी की सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं किसान हितैषी व्यवस्था से जिले के किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। चालू खरीफ विपणन वर्ष में 15 नवंबर से प्रारंभ हुई धान खरीदी प्रक्रिया ने किसानों का भरोसा मजबूत किया है और उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित हो रहा है।
      जिले के विकासखंड बलरामपुर अंतर्गत ग्राम संतोषीनगर निवासी प्रगतिशील किसान सुस्ती चंद्रकर ने इस वर्ष उत्पादित लगभग 246 बोरी धान को बरदर धान उपार्जन केंद्र में शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर विक्रय किया। श्री चंद्रकर ने बताया कि टोकन कटवाने से लेकर धान की तौल और खरीदी तक की संपूर्ण प्रक्रिया सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध रही। धान उपार्जन केंद्र पहुंचने पर उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। निर्धारित समय में तौल कर सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण कर ली गईं और बिना किसी व्यवधान के धान की खरीदी संपन्न हुई।
        धान उपार्जन केंद्र में सुचारू व्यवस्था, कर्मचारियों के सहयोग एवं पारदर्शी प्रणाली से संतुष्ट होकर चंद्रकर ने शासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिल रही है। श्री सुस्ती चंद्रकर ने बताया कि धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे आगामी फसल उत्पादन में करेंगे। बेहतर बीज, उन्नत खाद, कृषि सुधार एवं आधुनिक तकनीकों में निवेश कर वे फसल उत्पादन को और अधिक बेहतर बनाने की योजना बना रहे हैं। उन्हें विश्वास है कि शासन की निरंतर सहायता से आगे भी बेहतर उत्पादन और आय में वृद्धि होगी। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था से सुस्ती चंद्रकर जैसे किसानों को न केवल आर्थिक संबल मिल रहा है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और भविष्य के प्रति आश्वस्त भी बना रही है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!