August 1, 2026 |

BREAKING NEWS

सामाजिक सेवा में मिसाल,राजपुर सर्व नवीन सोनार समाज को सरगुजा संभाग स्तर पर मिला विशेष सम्माननाबालिगों द्वारा वाहन संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान,21 प्रकरणों में की गई चालानी कार्यवाहीबाइक चोरी के मामले में तीन अपचारी बालक गिरफ्तारचार लाख की चोरी का खुलासा,चोरी के जेवर मणप्पुरम बैंक में गिरवी रख ली लोन,तीन आरोपी गिरफ्तारबीजेपी अध्यक्ष सड़क हादसे में हुए घायल,झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्तीप्राथमिक वनोपज सहकारी संघ में प्रबंधक के रिक्त पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक आवेदन आमंत्रितअनियमितता पर प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार की प्रभारी अधीक्षिका दायित्व से मुक्तदूरस्थ आदिवासी अंचल के किसान पुत्र ने स्वंय से पढ़ाई कर नीट में पाई सफलताकलेक्टर बनीं बच्चों की शिक्षिका, बच्चों से पूछा पाठ एवं पहाड़ा और कराया अभ्यासनौनिहालों के बीच पहुंचीं कलेक्टर, पोषण, शिक्षा और व्यवस्थाओं की बारीकी से की पड़ताल
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़पत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

ग्राम कर्रा में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन,,,स्वदेशी संस्कृति और प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश…

राजपुर। कर्रा ग्राम स्थित शिव मंदिर ग्राउंड में आज दिनांक 23 दिसंबर दिन मंगलवार को विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में हिन्दू एकता, स्वदेशी चिंतन, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक समरसता का ओजस्वी, प्रेरणादायी और राष्ट्रबोधक संदेश दिया।

        कार्यक्रम के मुख्य वक्ता परम पूज्य स्वामी परमात्मानंद गिरी जी महराज ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में पंच परिवर्तन के अंतर्गत परिवार प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी का आग्रह एवं सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर गहन और प्रेरक विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की वास्तविक शक्ति उसकी संस्कृति, संस्कार और सामूहिक एकता में निहित है।उन्होंने हिन्दु समाज सेअपने परिवार के रिश्ते को बचाने का सन्देश दिया एवं आग्रह किया की हिन्दू परिवार मे कम से कम चार संताने होने चाहिए तभी हिन्दू समाज शाशक्त होगा और बचेगा।

   सम्मेलन में मुख्य अतिथि गंगा राम यादव एवँ कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमति पुष्पा भगत ने किया। इस अवसर पर जिला संचालक मनोज गुप्ता सहित भाजपा के प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव, जिला भाजपा के महामंत्री संजय सिंह, जनपद अध्यक्ष विनय भगत,श्री धरम सिंह, शशिकला भगत,जगवंसी यादव, मनोज बंसल, प्रदीप जायसवाल, संतोष पाण्डेय,उदय यादव सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन धर्मजागरण के जिला निधि प्रमुख अनिल गुप्ता ने किया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!