September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तारदहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तारभाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह की माताजी चम्पा देवी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

अवैध धान परिवहन पर कलेक्टर की सख्त निगरानी,,,चेक पोस्ट एवं धान खरीदी केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण…

बलरामपुर अवैध धान परिवहन पर प्रशासन मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। कलेक्टर राजेंद्र कटारा स्वयं रात्रि कालीन, प्रातः कालीन चेक पोस्ट का निरीक्षण कर रहे है।
      इसी कड़ी में कलेक्टर श्री कटारा के द्वारा चुना पाथर चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने चेक पोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे, रजिस्टर संधारण, विभिन्न पंजीयो की जांच कर चेक पोस्ट पर गाड़ियों की जांच के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति की भी जानकारी ली। कलेक्टर श्री कटारा ने चेक पोस्ट पर तैनात कर्मचारियों को सतर्क रहकर वाहनों की सघन जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चेक पोस्टों पर 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा संदिग्ध वाहनों पर विशेष नजर रखी जाए और अवैध धान का परिवहन करते पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करे।


किसानों से संवाद कर कलेक्टर ने खरीदी व्यवस्था का लिया जायजा
जिले में धान खरीदी व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने विकासखंड रामचंद्रपुर के दोलंगी धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर ने केंद्र में धान खरीदी व्यवस्था संबंधित जानकारी लेते हुए बारदाना उपलब्धता, उठाव व्यवस्था की जानकारी ली। कलेक्टर श्री कटारा ने धान विक्रय हेतु केंद्र में उपस्थित किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुना। कलेक्टर ने कहा कि तौल में पारदर्शिता, समय पर भुगतान एवं व्यवस्थित उठाव सुनिश्चित करना शासन-प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि शासन की मंशानुरूप वास्तविक किसानों से ही धान खरीदी की जाएगी। साथ ही किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधितों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!