पीएम सूर्यघर योजना से बढ़ते बिजली बिल से मिली मुक्ति,,,सौर ऊर्जा से रोशन हो रहा देवंती का घर…

बलरामपुर/राजपुर। विकासखण्ड राजपुर के ग्राम झींगों के रहने वाली श्रीमती देवंती गुप्ता ने अपने घर पर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सोलर प्लांट स्थापित किया है, जिससे न केवल उनके बिजली खर्च में कमी आई है बल्कि पर्यावरण संरक्षण के दिशा में भी उन्होंने सकारात्मक पहल किया है।
श्रीमती देवंती गुप्ता बताती हैं कि हर महीने बिजली का बिल काफी अधिक आता था जिससे घरेलू बजट प्रभावित होता था। इसी दौरान उन्हें पीएम सूर्य घर योजना के बारे में जानकारी मिली कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा योजना के माध्यम से सब्सिडी प्रदान की जाती है और प्लांट स्थापना में भी विभागीय टीम घर पर आकर सहायता करती है। उन्होंने इसे भविष्य के लिए एक बेहतर विकल्प मानते हुए अपने घर में सोलर पावर प्लांट लगाने का निर्णय लिया। परिवार की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने 3 किलोवाट क्षमता का हाइब्रिड सोलर पावर प्लांट लगवाया। योजना के तहत सब्सिडी उनके खाते में जमा हो चुकी है। श्रीमती देवंती गुप्ता कहती हैं कि यह योजना उनके लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हुई है। जिसके लिए उन्होंने शासन-प्रशासन को धन्यवाद दिया है।



