July 23, 2026 |

BREAKING NEWS

प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजाम
आस्थाकोरियाचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

अंधत्व निवारण की दिशा में जिले में चलाया गया चार दिवसीय नेत्र सुरक्षा अभियान,,,50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 1445 लोगों की हुई नेत्र जांच…

बलरामपुर। कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में जिले में सम्पूर्ण नेत्र सुरक्षा कार्यक्रम अभियान का 4 दिवसीय आयोजन किया गया।
जिसका उद्देश्य विकासखंड के शतप्रतिशत व्यक्तियों को लाभान्वित करना है, जिससे नेत्र स्वास्थ्य में सुधार हो और अंधत्व निवारण में मदद मिले।
      इस अभियान के तहत विकासखंड बलरामपुर के सभी 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिर/प्राथमिक व उप स्वास्थ्य केंद्रों में आश्रित ग्रामों के 50 वर्ष या उससे अधिक उम्र के हितग्राहियों (03 मीटर से कम दृष्टि वाले व्यक्तियों) की नेत्र जाँच व उपचार किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से कुल 1445 व्यक्तियों का नेत्र परीक्षण किया गया, जिसमें से 411 व्यक्तियों का मोतियाबिंद ऑपरेशन, टेरेजियम, दृष्टि दोष के लिए सत्यापन व उपचार हेतु जिला चिकित्सालय बलरामपुर तथा आवश्यकतानुसार उच्च चिकित्सा संस्थान में प्रबंध किया गया।
       कार्यक्रम में जिला नोडल अधिकारी डॉ. विवेक सिंह (राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम), डॉ. रुद्रमणि खेस, श्री मनोज कुमार उपाध्याय (सहायक नोडल अधिकारी), नेत्र प्रकाश सोर, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक, श्री दुर्गेश त्रिपाठी, श्री संजीव भगत, श्री पंकज ठाकुर, श्री विश्वजीत, श्री रवि राजा शाक्य, श्री अतुल ठाकुर और अन्य नेत्र चिकित्सा अधिकारी दल व अधिकारी/कर्मचारी ने अपनी सेवाएं दीं।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!