
बलरामपुर/वाड्रफनगर। छोटी से विवाद को लेकर छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई के पीठ में अपने हाथ मे रखे सब्जी काटने वाले चाकू से वार कर घायल कर दिया। पीड़ित के रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 04/12/25 को प्रार्थी विशाल प्रजापति पिता मनोज प्रजापति उम्र 24 वर्ष निवासी वाड्रफनगर चौकी वाड्राफनगर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 04 दिसंबर की सुबह करीब 11:00 यह अपनी पत्नी के साथ अपने छोटे भाई के किराए के मकान में रुका था। वहीँ छोटी सी बात को लेकर दोनों भाई में विवाद हो गया। जिसके बाद छोटा भाई आरोपी दीपक प्रजापति पिता मनोज प्रजापति अपने हाथ में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से इसकी पीठ पर वार कर दिया। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर चौकी वाड्राफनगर में धारा 296,115(२),351(३),118(२) कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान आरोपी दीपक प्रजापति को दिनांक 12 दिसंबर को हिरासत में लेकर घटना में प्रयुक्त चाकू को जप्त किया गया। आरोपी दीपक प्रजापति पिता मनोज प्रजापति उम्र 20 वर्ष निवासी वाड्राफ़नगर को गिरफ्तार कर जेएमएफसी न्यायालय वाड्रफनगर में पेश किया गया जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।



