November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

श्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूची
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

तालकेश्वरपुर के घने जंगलों में 3 किलोमीटर पीछा कर कलेक्टर ने पकड़ा अवैध धान,,,दो पिकअप सहित 140 बोरी अवैध धान जप्त…

बलरामपुर। धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर राजेंद्र कटारा के द्वारा जिले की अंतरराज्यीय सीमाओं पर सतत् निगरानी रखी जा रही है और निरीक्षण भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री कटारा ने शुक्रवार देर शाम विकासखंड रामचंद्रपुर अंतर्गत अंतरराज्यीय सीमा तालकेश्वरपुर के घने जंगलों में लगभग 3 किलोमीटर पीछा कर स्वयं दो अवैध धान परिवहन कर रहे पिकअप वाहन को पकड़ा। अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे दो वाहन में लगभग 140 बोरी अवैध धान पाया गया। तत्काल अवैध धान एवं वाहनों को थाना प्रभारी सनवाल के सुपुर्द किया गया। इस दौरान तहसीलदार, नायब तहसीलदार राजस्व की टीम मौजूद रही।
          कलेक्टर श्री कटारा ने कहा कि जिले में धान खरीदी व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अवैध परिवहन, भंडारण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले की अंतर्राज्यीय सीमा क्षेत्रों में चौकसी बढ़ाए और 24 घंटे सक्रिय निगरानी रखते हुए अवैध धान परिवहन पर कार्रवाई सुनिश्चित करे।ताकि धान खरीदी व्यवस्था सुचारू, सुरक्षित एवं पारदर्शी बनी रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!