November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

बिहान समूह की सदस्य के परिवार को मिला संबल,,,कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने परिजनों का सौंपा चेक…

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 2 लाख रुपये की मिली सहायता राशि,दुर्घटना और मृत्यु पर मिलती है परिवार को आर्थिक सहायता

बलरामपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत गठित स्व सहायता समूहों की महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर ने एक पीड़ित परिवार को बीमा राशि का चेक प्रदान कर संबल प्रदान किया।
         विकासखंड बलरामपुर की ग्राम पंचायत मुरका निवासी एवं स्व सहायता समूह की सदस्य श्रीमती हीरामुनि एक्का के आकस्मिक निधन के उपरांत, उनके पति श्री रामदेव को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 2 लाख रुपये की बीमा राशि का वितरण किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने त्वरित दावा निपटान के लिए छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक, शाखा डबरा के शाखा प्रबंधक श्री गुडू कुमार और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के मैदानी अमले के प्रयासों की सराहना की।

बिहान से जुड़ी हजारों महिलाओं को मिला बीमा सुरक्षा कवच

      राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा स्व सहायता समूहों और उनके परिवारों को विभिन्न बीमा योजनाओं से जोड़कर सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के तहत जिले में 71,787 स्व सहायता समूह से जुडी महिलाओं को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जोड़ा गया है। 61,882 स्व सहायता समूह से जुडी महिलाओं को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जोड़ा गया है।

बीमा दावों के लिए तैनात हैं 24 बीमा मित्र

       बीमित हितग्राहियों की मृत्यु होने पर उनके परिजनों को दावा राशि प्राप्त करने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए जिले में सुव्यवस्थित तंत्र विकसित किया गया है। प्रत्येक विकासखंड को चार भागों में विभाजित कर क्लस्टर बनाए गए हैं और जिले में कुल 24 बीमा मित्रों का चिन्हांकन किया गया है। ये बीमा मित्र सदस्य की मृत्यु होने पर तत्काल परिवार से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेजों का संकलन करते हैं और बैंक में दावा प्रस्तुत करने में मदद करते हैं।
48 लाख रुपये का भुगतान वित्तीय वर्ष 2025-26 में बीमा मित्रों की सक्रियता से कुल 47 बीमा दावा प्रकरण बैंकों में जमा किए गए हैं। इनमें से 22 दावों का सफलतापूर्वक निपटारा करते हुए पीड़ित परिवारों को 48 लाख रुपये की राशि का भुगतान कराया जा चुका है। शेष 25 प्रकरण प्रक्रियाधीन हैं, जिनका जल्द ही निराकरण कर पीड़ित परिवार को लाभान्वित किया जाएगा।
       जीवन की अनिश्चितताओं के बीच परिवार की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना हर व्यक्ति की प्राथमिकता होती है, लेकिन महंगे प्रीमियम के कारण अक्सर आम आदमी बीमा करवाने से कतराता है। इसी समस्या के समाधान के लिए भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएएसबीवाई) देश के करोड़ों नागरिकों के लिए एक मजबूत संबल बनकर उभरी हैं। ये योजनाएं न केवल बेहद किफायती हैं, बल्कि इनकी प्रक्रिया भी अत्यंत सरल है, जिससे समाज का हर तबका इनका लाभ उठा सकता है।

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना

   प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एक टर्म लाइफ इंश्योरेंस है। इस योजना के अंतर्गत 18 से 50 वर्ष की आयु का कोई भी बैंक खाताधारक मात्र 436 रुपये के वार्षिक प्रीमियम पर 2 लाख रुपये का जीवन बीमा कवर प्राप्त कर सकता है। इसमें बीमित व्यक्ति की मृत्यु किसी भी कारण (बीमारी या दुर्घटना) से होने पर उसके परिवार (नॉमिनी) को सहायता राशि प्रदान की जाती है।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना

       प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना विशेष रूप से दुर्घटनाओं को कवर करती है। इसमें 18 से 70 वर्ष तक के नागरिक केवल 20 रुपये प्रति वर्ष के मामूली खर्च पर जुड़ सकते हैं। इस योजना के तहत दुर्घटना में मृत्यु या पूर्ण विकलांगता की स्थिति में 2 लाख रुपये और आंशिक विकलांगता पर 1 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है।
       इन दोनों योजनाओं की सबसे बड़ी विशेषता इनका ऑटो-डेबिट सिस्टम है, जिसके तहत प्रीमियम की राशि सीधे आपके बैंक खाते से साल में एक बार कट जाती है, जिससे पॉलिसी रिन्यू कराने का समस्या खत्म हो जाता है। यदि दोनों योजनाओं को मिला दिया जाए, तो एक नागरिक मात्र 456 रुपये (436$20) के सालाना खर्च पर कुल 4 लाख रुपये तक का सुरक्षा कवच प्राप्त कर सकता है।

योजना का लाभ लेने कलेक्टर ने की अपील

कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी बैंक या डाकघर से संपर्क कर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना इन योजनाओं का लाभ अवश्य उठाएं और जनकल्याणकारी बीमा योजनाओं से जुड़कर अपने परिवार की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!