November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश,,,जनकल्याणकारी योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा…

बलरामपुर । कलेक्टर राजेंद्र कटारा की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर श्री कटारा ने धान खरीदी, एसआईआर, प्रधानमंत्री आवास, स्वास्थ्य, आयुष्मान कार्ड, पीएम जनमन गतिविधि, सहित विभिन्न योजनाओं, राजस्व प्रकरणों की समीक्षा कर प्रगति लाने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने जिले में समर्थन मूल्य पर चल रही धान खरीदी की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से धान खरीदी केंद्रों का भ्रमण कर सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें, ताकि खरीदी व्यवस्था पूर्ण रूप से सुचारू और पारदर्शी रहे। कलेक्टर श्री कटारा ने कहा कि खरीदी केंद्रों में आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने केंद्रों में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, धान की नमी की जांच, तौल उपकरणों की शुद्धता, टोकन वितरण और ऑनलाइन एंट्री को समयबद्ध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी खरीदी केंद्र में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
        कलेक्टर ने अवैध धान परिवहन गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अंतरराज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात टीम सतर्कता बरतते हुए बाहरी राज्यों से होने वाले अवैध धान के प्रवेश पर सतत निगरानी बनाए रखें। बैठक के दौरान कलेक्टर श्री कटारा ने एग्रीस्टेक पंजीयन की भी जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।


        कलेक्टर ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए भरे हुए गणना और घोषणा पत्रों के डिजिटाइजेशन के कार्य को तेजी से करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पात्र मतदाताओं को शामिल करने तथा अपात्र मतदाता को हटाने के निर्देश दिए है।
          कलेक्टर श्री कटारा ने लोक सेवा केंद्र में प्राप्त विभिन्न आवेदनों की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व संबंधी प्रकरणों, अविवादित नामांतरण, खाता विभाजन, भू अर्जन मुआवजा राशि से जुड़े मामलों की अद्यतन स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर श्री कटारा ने निर्देशित करते हुए कहा कि लोक सेवा केंद्र में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का समय-सीमा के भीतर और पूर्ण पारदर्शिता के साथ निराकरण सुनिश्चित करें। प्रधानमंत्री आवास योजना की विकासखंडवार समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने आवास योजना की साप्ताहिक प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देते हुए निर्माणाधीन आवासों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री कटारा ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए टीकाकरण, मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम की जानकारी ली। उन्होंने चिरायु योजना के अंतर्गत बच्चों की स्वास्थ्य जांच, पोषण स्तर और गंभीर बीमारियों के उपचार की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। आयुष्मान कार्ड की समीक्षा कर लक्ष्य के अनुरूप कार्ड निर्माण, वितरण प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए, ताकि जिले के सभी पात्र परिवारों को इस योजना का लाभ मिल सके।
         कलेक्टर  राजेन्द्र कटारा ने उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत 07 दिसम्बर को आयोजित होने वाली परीक्षा के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम जनमन, जल जीवन मिशन सहित विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
        बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, अपर कलेक्टर आर.एस. लाल, अभिषेक गुप्ता, चेतन बोरघरिया, सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!