May 14, 2026 |

BREAKING NEWS

एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें- जिला पंचायत सीईओग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच है सुशान तिहार – आयुक्त श्री दुग्गापशु तस्करी के मामले में फरार चल रहा एक आरोपी गिरफ्तार,पूर्व में दो आरोपी को किया गया था गिरफ्तारफरार चल रहे कोयला तस्कर गिरफ्तारगोपालपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन,,,ग्रामीणों को मिली विभागीय योजनाओं की जानकारी…जमीनी हकीकत से दूर सुशासन शिविर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग,,,विभागीय योजना केवल कागजों में ही…तेंदू पत्ता संग्रहण कार्य का शुभारंभ,,,फड़ो में पूजा अर्चना के साथ संग्रहको का पखारे गए पाँव…बड़े पैमाने पर बाल वृक्षों की कटाई,,,आठ आरोपी गिरफ्तार…प्रधानमंत्री आवास निर्माण में तेजी लाने जिला पंचायत सीईओ ने लगाई विशेष जन चौपाल,हितग्राहियों से सीधा संवाद कर प्रगति लाने किया प्रोत्साहितजिला पंचायत सीईओ ने आजीविका गतिविधियों का किया निरीक्षण,स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को किया प्रोत्साहित
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिसरगुजासीतापुरसुरजपुर

धंधापुर में ग्रामीणों की सहमति एवं अधिकारियों के देख-रेख में किया जा रहा पुलिया निर्माण,,निर्धारित मापदंडों के अनुसार हो रहा पुलिया के निर्माण,,,एसडीओ श्री सोनवानी ने किया स्थल का जाँच…

बलरामपुर अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा जे.आर. सोनवानी ने जानकारी दी है कि जिले के राजपुर जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धंधापुर में चल रहे पुलिया निर्माण के संबंध में कुछ समाचार पत्रों में प्रकाशित मानकों को दरकिनार कर किया जा रहा पुलिया का निर्माण के संबंध में स्वयं उपस्थित होकर निर्माण कार्य का जांच किया गया। उन्होंने बताया है कि निर्माण कार्य की लागत राशि 20 लाख रुपये की है। इसकी गहराई 1.70 मीटर किया गया है तथा अबाटमेंट की ऊंचाई 2.10 मीटर है। प्राक्कलन में सिर्फ स्लैब में छड़ का प्रावधान किया गया है। जांच में छड़ लगा पाया गया। अबाटमेंट एवं विंगवॉल में छड़ का प्रावधान प्राक्कलन में नहीं किया गया है। इसलिए इसमें छड़ का उपयोग नहीं किया गया है। पुलिया के स्लैब में 880 किलोग्राम छड़ का प्रावधान प्राक्कलन में किया गया है, जो उपयोग में किया गया है।
     अनुविभागीय अधिकारी श्री सोनवानी नेे बताया कि पूर्व में निर्माणाधीन पुलिया सिंचाई विभाग से बन रहा था, चूंकि वह रास्ता परिवर्तन कर ग्रामीणों द्वारा उपयोग किया जा रहा था। ग्रामीणों के मांग एवं पंचायत प्रस्ताव के आधार पर ही यह पुलिया स्वीकृत है। ग्रामीणों की सहमति एवं तकनीकी अधिकारियों के देखरेख में पुलिया निर्माण कार्य की जा रही है। अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री जे.आर. सोनवानी ने बताया कि पुलिया प्राक्कलन अुनसार निर्धारित मापदंड में बनाया जा रहा है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!