September 25, 2026 |

BREAKING NEWS

पिकअप के गुप्त चेंबर से 50 लाख रुपये का गांजा जब्त,बिहार का तस्कर गिरफ्तारजिला प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त पहल,सेवा संकल्प अभियान के तहत घाघवा व सेंदुर तट पर श्रमदाननेशनल हाईवे पर XUV में स्टंट करना भारी,चालक पर FIR दर्ज, पुलिस ने लिया संज्ञानसड़क सुरक्षा को लेकर अंतरविभागीय समन्वय बैठक, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में लगेंगे संकेतक व स्पीड ब्रेकर,अतिक्रमण पर होगी कार्रवाईदीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेल
आस्थाकोरियागैजेट्सजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

ट्रक के पहिये के नीचे दबा 11 माह के मासूम का हाथ,,,इलाज के दौरान हुई मौत…

राजपुर। अपने बच्चे का इलाज कराने जाने के दौरान गुरुवार देर शाम नगर के गांधी चौक के पास एक ट्रक को ओवरटेक करते समय मोटरसाइकिल सवार महिला के मोटरसाइकिल में साड़ी फसने से महिला सहित उसके गोद में 11 माह का मासूम सड़क पर गिर गए जिसके बाद बगल से गुजर रहे ट्रक के सामने पहिये में बच्चे के हाथ दब गया।घटना के बाद गंभीर हालत में बच्चे को राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज हेतु लाया गया जहाँ इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।वहीँ इस घटना में बच्चे की माँ को हाथ एवँ कंधे में चोट लगी है।

      घटना गुरुवार की शाम 5:30 बजे की है। गुरुवार को कुसमी सेरेंगदाग निवासी सुरजीत कुमार पिता राजेश्वर सोनवानी 23 वर्ष अपनी पत्नी 20 वर्षीय सविता सुरजीत के साथ अपने ससुराल नवकी आया था। सुरजीत गुरुवार को देर शाम नवकी ससुराल से मोटरसाइकिल क्रमांक CG30 G 4677 से अपने पत्नी सविता के साथ 11 माह का बच्चे अंश कुमार को लेकर इलाज कराने राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जा रहा था। तभी मोटरसाइकिल चालक ने रायपुर से असम के लिए सीमेंट पुट्टी लोड कर आगे आगे जा रहे हैं ट्रक क्रमांक BR 01GG 6860 को राजपुर गांधी चौक के आगे ओवरटेक करने की कोशिश की।

      मोटरसाइकिल चालक सुरजीत कुमार ने जैसे ही ट्रक को ओवरटेक करके ट्रक के सामने आया ठीक उसी समय मोटरसाइकिल के पीछे बैठी उसकी पत्नी सविता की साड़ी मोटरसाइकिल के पिछले चक्के में फँस गया और महिला गोद में लिए अपने 11 माह के बच्चे सहित सड़क पर जा गिरी। सड़क पर गिरते ही महिला तो सड़क पर ट्रक से दूर गिरी परंतु बच्चे का हाथ ट्रक के सामने पहिए के नीचे आ गया और इस घटना में बच्चे का दाहिना हाथ बुरी तरह कुचल गया। घटना के बाद तत्काल स्थानियों की मदद से बच्चे को राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज हेतु लाया गया जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। वही इस घटना में बच्चे की माँ को हाथ एवं कंधों पर चोटे आई है।

    घटना के बाद राजपुर पुलिस ने घटना कारित ट्रक को जप्त कर चालक प्रकाश यादव पिता दामोदर यादव 29 वर्ष निवासी तवटोरटारा थाना महोदीनगर थाना समस्तीपुर को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!