October 4, 2026 |

BREAKING NEWS

घर की बाड़ी में लहलहा रहे थे गांजे के पौधे,बरियों पुलिस की दबिश में 112 नग बरामद,आरोपी गिरफ्तारदिव्यांगता को मात देकर 16,000 किमी साइकिल चला चुके वासु राइडर का राजपुर में भव्य स्वागतनशे में वाहन दौड़ाने वालों पर बलरामपुर पुलिस सख्त,9 माह में 1001 चालकों से 1.13 करोड़ से अधिक का जुर्माना वसूलादिव्यांगता को मात देकर 16 हजार किमी की साइकिल यात्रा, कलेक्टर व एसपी ने वासु राइडर को किया सम्मानितसर्व ब्राह्मण समाज ने गांधी एवं शास्त्री जयंती पर वृद्धाश्रम में किया वस्त्र वितरण व सहभोजबलरामपुर में ‘सेवा सेतु शिविर’ का आयोजन,मौके पर हुआ जनसमस्याओं का समाधानकलेक्टर ने ली जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक,लंबित कार्य सीआईआरपी के अनुसार समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देशअंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर कलेक्टर ने किया वृद्धजनों का सम्मान,जिले में जल्द खुलेगा विशेष वृद्धजन क्लिनिकडीएफओ ने आंगनबाड़ी के बच्चों संग बिताए खुशी के पल,खिलौने पाकर बच्चों के चेहरे पर बिखरी मुस्कानसिंचाई पम्प चोर गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

दिव्यांगता को मात देकर 16,000 किमी साइकिल चला चुके वासु राइडर का राजपुर में भव्य स्वागत

राजपुर। हौसले और मजबूत इरादों के आगे शारीरिक बाधाएं भी घुटने टेक देती हैं। इसकी जीती-जागती मिसाल पेश कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी ‘वासु राइडर’। पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति और सामाजिक सद्भाव का संदेश लेकर देशव्यापी साइकिल यात्रा पर निकले वासु राइडर का बलरामपुर के राजपुर स्थित गाँधी चौक पर नगरवासियों ने गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत किया।

​हाथ और पैर से 55 प्रतिशत दिव्यांग होने के बावजूद वासु ने अपनी शारीरिक चुनौतियों को कभी सपनों के आड़े नहीं आने दिया। अपने अदम्य साहस के बल पर वे अब तक देश भर में 16,000 किलोमीटर से अधिक का सफर साइकिल से सफलतापूर्वक तय कर चुके हैं।

​राजपुर गाँधी चौक पर एकत्रित हुए नगरवासियों, समाजसेवियों और युवाओं ने वासु राइडर का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया और उनकी इस अनोखी व प्रेरणादायक मुहिम की सराहना की। इस दौरान वासु ने लोगों से पर्यावरण बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने, पॉलिथीन का त्याग करने और नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहकर समाज में आपसी भाईचारा व सद्भाव बनाए रखने की अपील की।

​स्थानीय नागरिकों ने कहा कि वासु का यह जज्बा युवाओं के लिए एक बड़ा संदेश है कि यदि मन में दृढ़ निश्चय और जनसेवा का भाव हो, तो कोई भी लक्ष्य नामुमकिन नहीं होता। स्वागत के उपरांत वासु राइडर अपने अगले पड़ाव की ओर रवाना हो गए।इस दौरान सुरेश सोनी संतोष सिंह विकास अम्बष्ट प्रमोद ठाकुर बिट्टू गुप्ता सहित अन्य नागरिकगण मौजूद रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!