March 14, 2026 |

BREAKING NEWS

घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति एवं प्रबंधन की अपर कलेक्टर ने की समीक्षा,,,घरेलु गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन सख्त…जिले में अफीम की खेती का एक और नया मामला,,डेढ़ एकड़ रखबे पर छोटे छोटे खेतों में की जा रही थी खेती,,दो आरोपी गिरफ्तारकिसान मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित,,जिला सहित मंडलों में अध्यक्ष सहित महामंत्रियों की नियुक्ति…करोड़ों की अफीम की खेती के मामले में सात आरोपी गिरफ्तार,,,3.67 एकड़ में की गई थी खेती…शुद्ध पेयजल उपलब्धता के लिए 15 मार्च से विशेष अभियानछत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 16 मार्च 2026 से,,,जिला स्तरीय निरीक्षण दल का गठन…जिला स्तरीय समाधान शिविर 19 एवं 27 मार्च कोथल सेना में अग्निवीर भर्ती,,इच्छुक अभ्यर्थी 1 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन…पंचायत ने बढ़ाया सहयोग का हाथ,,हितग्राही सीताराम सोनवानी को उपलब्ध कराई तात्कालिक आर्थिक सहायता राशि…बलरामपुर में 2 एकड़ से अधिक भूमि में अफीम की अवैध खेती पर प्रशासन एवँ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
कोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

शुद्ध पेयजल उपलब्धता के लिए 15 मार्च से विशेष अभियान

बलरामपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रीष्मकाल के दौरान शुद्ध पेयजल की सतत उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 15 मार्च से 15 अप्रैल 2026 तक विशेष हैंडपंप संधारण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जिले में स्थापित पेयजल स्रोतों की मरम्मत, संधारण और जल की गुणवत्ता की नियमित जांच सुनिश्चित की जाएगी।
     कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी ने संबंधितों को अभियान के दौरान सभी उपखंडों के भंडार गृहों में हैंडपंप संधारण के लिए आवश्यक सामग्री जैसे राइजर पाइप, स्पेयर पार्ट्स तथा पेयजल की शुद्धता के लिए सोडियम हाइपोक्लोराइट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि खराब हैंडपंपों की तत्काल मरम्मत की जा सके। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित पेयजल स्रोतों को सोडियम हाइपोक्लोराइट से क्लोरीनेशन किया जाएगा तथा संचालित एकल ग्राम और समूह जल प्रदाय योजनाओं के माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे पेयजल में अंतिम छोर तक क्लोरीन की पर्याप्त मात्रा सुनिश्चित की जाएगी। पेयजल की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए हैंडपंपों के पानी की जांच एफटीके (फील्ड टेस्ट किट) और प्रयोगशाला के माध्यम से कराई जाएगी, जिससे लोगों को सुरक्षित और शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कार्यपालन अभियंता नेे संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि विशेष अभियान के दौरान सभी निर्देशों का गंभीरता से पालन करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता और शुद्धता सुनिश्चित करें, ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!