March 14, 2026 |

BREAKING NEWS

घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति एवं प्रबंधन की अपर कलेक्टर ने की समीक्षा,,,घरेलु गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन सख्त…जिले में अफीम की खेती का एक और नया मामला,,डेढ़ एकड़ रखबे पर छोटे छोटे खेतों में की जा रही थी खेती,,दो आरोपी गिरफ्तारकिसान मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित,,जिला सहित मंडलों में अध्यक्ष सहित महामंत्रियों की नियुक्ति…करोड़ों की अफीम की खेती के मामले में सात आरोपी गिरफ्तार,,,3.67 एकड़ में की गई थी खेती…शुद्ध पेयजल उपलब्धता के लिए 15 मार्च से विशेष अभियानछत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 16 मार्च 2026 से,,,जिला स्तरीय निरीक्षण दल का गठन…जिला स्तरीय समाधान शिविर 19 एवं 27 मार्च कोथल सेना में अग्निवीर भर्ती,,इच्छुक अभ्यर्थी 1 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन…पंचायत ने बढ़ाया सहयोग का हाथ,,हितग्राही सीताराम सोनवानी को उपलब्ध कराई तात्कालिक आर्थिक सहायता राशि…बलरामपुर में 2 एकड़ से अधिक भूमि में अफीम की अवैध खेती पर प्रशासन एवँ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

करोड़ों की अफीम की खेती के मामले में सात आरोपी गिरफ्तार,,,3.67 एकड़ में की गई थी खेती…

बलरामपुर/कुसमी। थाना कुसमी क्षेत्र के ग्राम त्रिपुरी घोसराडांड़ में अवैध रूप से की जा रही मादक पदार्थ अफीम की खेती के मामले में अब तक 07 आरोपी गिरफ्तार, मामले की विवेचना हेतु लगाई गई है पुलिस की कई टीमें। अपराध की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए लगातार जारी है एंड टू एंड विवेचना कार्यवाही।

     दिनांक 10/03/2026 को थाना प्रभारी कुसमी को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम त्रिपुरी घोसराडांड़ में कुछ व्यक्तियों के द्वारा रूपदेव भगत एवं कौसिल भगत के खेत में अवैध मादक पदार्थ अफीम की खेती की जा रही है। मुखबिर से प्राप्त सूचना की तस्दीकी हेतु पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी, थाना प्रभारी कुसमी के द्वारा एस.एफ.एल., प्रशासन एवं अन्य संयुक्त टीमों को साथ लेकर घटना स्थल पहंुचकर मुखबीर के बताये अनुसार घटना स्थल का अवलोकन करने पर अवैध रूप से अफीम का खेती होना पाया गया जहां कुछ व्यक्ति उपस्थित मिले जो अफीम की खेती का रखवाली करते पाये गये जिनसे नाम पता पूछने पर अपना नाम 01.रूपदेव राम भगत 02. कौषिल भगत 03. मनोज कुमार 04 जिरमल मुण्डा 05. उपेन्द्र कुमार 06. विन्देष्वर 07 कृष्णा सिंह नाम होना बताया गया।परीक्षण पर अवैध मादक पदार्थ अफीम का होना पाए जाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत विवेचना/कार्यवाही शुरू की गई। संदेहियों के कब्जे में लगे अवैध मादक पदार्थ अफीम की खेती का अवैध मादक पदार्थ पहचान पंचनामा तैयार कर अफीम को जड़ तना पत्ती फूल फल सहित उखाड़ कर एवं खेत में पडे़ दो डब्बा में आधा-आधा भरा हुआ अफीम का लासा व चार बड़ा बोरी व एक छोटा बोरी में सुखे फल की विधिवत बरामदगी पश्चात् बरामद अवैध मादक पदार्थ अफीम को जड़ तना, फूल पत्ती फल के साथ विधिवत तौल कराया गया जो कुल 4344.569 किलोग्राम कीमत करीब रूपये 4,75,00,000/- का होना पाया गया है। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा सदर 8,18 एन.डी.पी.एस. एक्ट का होना पाए जाने पर उपरोक्त सातों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में एंड टू एंड विवेचना कार्यवाही जारी है। मामले में फाइनेंसियल गतिविधियों की जांच भी की जा रही है।मामले में विधिवत विवेचना कार्यवाही हेतु पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं, साथ ही साथ तत्संबंध में पुलिस, प्रषासन एवं फॉरेस्ट विभाग की संयुक्त टीमों के द्वारा पूरे जिले (विषेषकर सरहदी क्षेत्रों में) सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, चेकिंग के दौरान ऐसी कोई भी गतिविधियां आपराधिक कृत्य करना पाए जाने पर संबंधित आरोपीगण के विरूद्ध विधि अनुसार कठोर कानूनी कार्यवाही की जावेगी, बलरामपुर पुलिस द्वारा इस संबंध में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की सख्ती,3.67 एकड़ में जब्त की गई अफीम की खेती,राजस्व, पुलिस एवं वन विभाग द्वारा जिले के संपूर्ण क्षेत्र में सघन जांच अभियान जारी

      कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने जानकारी दी है कि जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिपुरी गांव में 10 मार्च 2026 को मुखबिर से अफीम की खेती की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर अवैध अफीम की खेती को कब्जे में लेकर भूमि का सीमांकन किया गया।जांच के दौरान पाया गया कि 1.488 हेक्टेयर(3.67 एकड़) में खेती की जा रही थी, जिसके रिकार्ड का अवलोकन किया गया। जिसमें डीसीएस सर्वे में उक्त भूमि पड़ती के रूप में दर्ज है। सामान्यतः उक्त भूमि पर खेती नहीं होने के कारण रबी की गिरदावरी नहीं की गई है। प्रशासन, पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त टीम के द्वारा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की उपस्थिति में एनडीपीएस के प्रावधानों के तहत परीक्षण कर जब्ती की कार्यवाही की गई। जिसमें पाया गया कि आधे भरे हुए 2 डब्बे अफीम का लासा, 4 बोरी से अधिक अफीम के सूखे फूल एवं अफीम के जड़, तना, पत्ती, फूल सहित पौधे जिनको उखाड़ कर तौला गया, जिसमें 43 क्ंिवटल से अधिक बरामद किये गये। जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 4 करोड़ 75 लाख रुपये है। उक्त अफीम की खेती पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 और 18 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना जारी है।कलेक्टर श्री कटारा ने बताया कि जिले में राजस्व, पुलिस प्रशासन एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जिले की सीमावर्ती क्षेत्रों सहित जिले की समस्त भूमि का चिन्हांकन कर विधिवत सघन जांच करते हुए गहन परीक्षण किया जा रहा है। यदि किसी भूमि पर अफीम की खेती पाये जाने पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।कलेक्टर श्री कटारा ने आमजनों से अपील की है कि जिले के किसी भी क्षेत्र में अफीम या मादक पदार्थों के खेती की जानकारी मिलती है तो तत्काल जिला एवं पुलिस प्रशासन को सूचना दें, जिस पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा है कि सूचना देने वाले की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!