March 14, 2026 |

BREAKING NEWS

घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति एवं प्रबंधन की अपर कलेक्टर ने की समीक्षा,,,घरेलु गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन सख्त…जिले में अफीम की खेती का एक और नया मामला,,डेढ़ एकड़ रखबे पर छोटे छोटे खेतों में की जा रही थी खेती,,दो आरोपी गिरफ्तारकिसान मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित,,जिला सहित मंडलों में अध्यक्ष सहित महामंत्रियों की नियुक्ति…करोड़ों की अफीम की खेती के मामले में सात आरोपी गिरफ्तार,,,3.67 एकड़ में की गई थी खेती…शुद्ध पेयजल उपलब्धता के लिए 15 मार्च से विशेष अभियानछत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 16 मार्च 2026 से,,,जिला स्तरीय निरीक्षण दल का गठन…जिला स्तरीय समाधान शिविर 19 एवं 27 मार्च कोथल सेना में अग्निवीर भर्ती,,इच्छुक अभ्यर्थी 1 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन…पंचायत ने बढ़ाया सहयोग का हाथ,,हितग्राही सीताराम सोनवानी को उपलब्ध कराई तात्कालिक आर्थिक सहायता राशि…बलरामपुर में 2 एकड़ से अधिक भूमि में अफीम की अवैध खेती पर प्रशासन एवँ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
आस्थाखेलगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

लघु वनोपज सहकारी प्रबंधक संघ अपनी चार सूत्रीय माँगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर…

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी समिति प्रबंधक संघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश स्तरीय आह्वान पर बलरामपुर जिले के लघु वनोपज सहकारी समिति प्रबंधक संघ के कर्मचारियों ने बलरामपुर जिले में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं।
        बलरामपुर जिले के लघु वनोपज सहकारी समिति के प्रदेश महामंत्री सुरेश सोनी ने बताया कि अपने चार सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल किया जा रहा है पिछले 36 सालों से हम लोग काम कर रहे हैं जिसमें आज तक हम लोग नियमित नहीं हुए हैं। पिछली सरकार हम लोगों का 7,8,9 ग्रेड पे वेतन का निर्धारण किया था जिसे हमारे संघ कार्यालय के द्वारा ग्रेड पे वेतन को घटाकर 5,6,7 कर दिया गया है जिससे हमारे साथियों को प्रतिमाह 5 से 6 हजार रुपये का नुकसान हो रहा है।इन सब माँगो को लेकर हम लोगों ने प्रदेश स्तरीय आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा मानदेय हमारे स्वयं के खाते में आनी चाहिए जबकि अभी समिति के खाते में जाता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में जो सेवा नियम बना था उसे केवल रिटायरमेंट के लिए लागू किया गया है जबकि हमारे हित के लिए उस नियम को लागू नहीं किया गया है। जबकि सेवा नियम में लिखा हुआ है कि एक साल के परीक्षा अवधि के बाद हमें नियमित माना जाए। 5-6 साल बीत जाने के बाद भी आज तक यह नियम लागू नहीं किया गया है। संघ के द्वारा हमारे लिए द्वेष भावना पूर्ण काम को छोड़ कर हमारे हित मे काम करे क्योंकि हम लोग 25 से 30 पंचायतों में सेवा देते हैं।उन्होंने बताया कि मंगलवार से जिला कार्यालय में अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही है।
गौरतलब है कि पुरे प्रदेश में कुल 902 कर्मचारी व जिले में 44 कर्मचारी वनोपज सहकारी समिति में कार्यरत हैं यह समिति लगभग 36 वर्षों से क्रियाशील है और इन कर्मचारियों के द्वारा यह मांग पिछले कई वर्षों किया जा रहा है लेकिन इनकी मांगों को आज तक किसी भी पार्टी की सरकार ने अब तक पूरा नही किया है जिसे लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।

समिति के चार सूत्रीय माँग :-

  1. प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति प्रबंधकों की स्वीकृत विभागीय प्रस्ताव के अनुसार तीन स्तरीय संविदा वेतनमान लेवल-07, लेवल-08 एवं लेवल-09 की संशोधित आदेश किया जाये।
  2. शासन के वित्त निर्देश 22/2023 दिनांक 02/08/2023 के अनुसार पूनरीक्षित वेतनमान दिनांक 01/07/2023 से लागू किया जाये।
  3. प्रबंधकों की सेवा नियम मई 2016 से लागू है किन्तू सेवा नियन में निहित प्रावधान नियुक्ति हेतू प्रक्रिया के बिन्दु क्रमाक 04 चयनित अभ्यर्थि एक वर्ष की अवधि तक परिवीक्षा पर कार्यरत रहेगा तत्पश्चात् उसे नियमित किया जायेगा आज तक लागू नहीं किया गया है तत्काल प्रभाव से लागू किया जाये।
  4. प्राथमिक वनोपज समिति प्रबंधकों को विभाग में कार्यरत अन्य कर्मचारियों की भांति उनके मासिक वेतन माह के प्रथम दिवस तक निजी बैंक खाते में सीधे हस्तांतरित किया जाये।

देखें वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!