March 14, 2026 |

BREAKING NEWS

घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति एवं प्रबंधन की अपर कलेक्टर ने की समीक्षा,,,घरेलु गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन सख्त…जिले में अफीम की खेती का एक और नया मामला,,डेढ़ एकड़ रखबे पर छोटे छोटे खेतों में की जा रही थी खेती,,दो आरोपी गिरफ्तारकिसान मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित,,जिला सहित मंडलों में अध्यक्ष सहित महामंत्रियों की नियुक्ति…करोड़ों की अफीम की खेती के मामले में सात आरोपी गिरफ्तार,,,3.67 एकड़ में की गई थी खेती…शुद्ध पेयजल उपलब्धता के लिए 15 मार्च से विशेष अभियानछत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 16 मार्च 2026 से,,,जिला स्तरीय निरीक्षण दल का गठन…जिला स्तरीय समाधान शिविर 19 एवं 27 मार्च कोथल सेना में अग्निवीर भर्ती,,इच्छुक अभ्यर्थी 1 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन…पंचायत ने बढ़ाया सहयोग का हाथ,,हितग्राही सीताराम सोनवानी को उपलब्ध कराई तात्कालिक आर्थिक सहायता राशि…बलरामपुर में 2 एकड़ से अधिक भूमि में अफीम की अवैध खेती पर प्रशासन एवँ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

जिले में अफीम की खेती का एक और नया मामला,,डेढ़ एकड़ रखबे पर छोटे छोटे खेतों में की जा रही थी खेती,,दो आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर/कुसमी। थाना कोरंधा क्षेत्र के ग्राम तुर्रीपानी खजुरी में अवैध रूप से की जा रही मादक पदार्थ अफीम की खेती के मामले में 02 आरोपी गिरफ्तार।

     बलरामपुर जिले में अफीम की खेती का एक और मामला सामने आया है।लगभग डेढ़ एकड़ में अफीम की खेती की जा रही थी।मामला कोरंधा थाना क्षेत्र के ग्राम तुर्रीपानी खजूरी की है। सहादुर नगेशिया और दुईला नगेशिया के द्वारा खेत में अवैध मादक पदार्थ अफीम की खेती की जा रही है। पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर तस्दीकी हेतु पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी, थाना प्रभारी कुसमी के द्वारा एस.एफ.एल., प्रशासन एवं अन्य संयुक्त टीमों को साथ लेकर घटना स्थल पहुंचकर घटना स्थल का अवलोकन करने पर अवैध रूप से अफीम का खेती होना पाया गया। मुखबिर के बताये अनुसार आरोपी सहादुर नगेशिया और दुईला नगेशिया खेत में लगे फसल का देखरेख करते दिखे जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगे जिन्हें पुलिस स्टॉफ के द्वारा घेराबंधी कर दौड़ा कर पकड़ा गया।

       परीक्षण पर अवैध मादक पदार्थ अफीम का होना पाए जाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत विवेचना/कार्यवाही शुरू की गई। संदेहियों के कब्जे में लगे अवैध मादक पदार्थ अफीम की खेती का अवैध मादक पदार्थ पहचान पंचनामा तैयार कर अफीम को जड़, तना, पत्ती, फूल एवं फल सहित उखाड़ कर विधिवत बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया।बरामदगी पश्चात् अवैध मादक पदार्थ अफीम को जड़, तना, फूल, पत्ती एवं फल के साथ तौल कराया गया जो कुल 1883.76 किलोग्राम कीमत करीब रूपये 2,00,00,000/- का होना पाया गया।

       पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी सहादुर नगेशिया पिता देशिया नगेशिया, उम्र 34 साल, सा. खजूरी (तुर्रीपानी), थाना कोरंथा जिला बलरामपुर एवँ दुईला नगेशिया पिता गोंदरा नगेशिया, उम्र 40 साल, सा. खजूरी (तुर्रीपानी), थाना कोरंधा को धारा 8,18 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में एंड टू एंड विवेचना कार्यवाही जारी है। मामले में फाइनेंसियल गतिविधियों की जांच भी की जा रही है। विदित हो कि,अफीम की फसल लगाने के दोनों मामलों में विधिवत विवेचना कार्यवाही हेतु पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं, साथ ही साथ तत्संबंध में पुलिस, प्रशासन एवं फॉरेस्ट विभाग की संयुक्त टीमों के द्वारा पूरे जिले में (विशेष कर सरहदी क्षेत्रों में) सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग के दौरान ऐसी कोई भी गतिविधियां आपराधिक कृत्य करना पाए जाने पर संबंधित आरोपियों के विरूद्ध विधि अनुसार कठोर कानूनी कार्यवाही की जावेगी, बलरामपुर पुलिस प्रशासन द्वारा इस संबंध में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही।

तुर्रीपानी में राजस्व, पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त कार्यवाहीसीमावर्ती क्षेत्र के 1.47 एकड़ जमीन पर की गई थी अफीम की खेती :-

       बलरामपुर कलेक्टर राजेन्द्र कटारा एवं पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के खेती के विरूद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कोरंधा थाना के खजुरी पंचायत के तुर्रीपानी गांव में अवैध अफीम की खेती पर प्रशासन, पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही की गई।कलेक्टर श्री कटारा ने बताया कि मुखबीर से अफीम की खेती की सूचना प्राप्त होन पर राजस्व, पुलिस, वन विभाग और पंचायत की टीम मौके पर पहुंची। टीम द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण करने पर जांच के दौरान अफीम की खेती होना पाया गया, जिस पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत सभी ऐजेंसियों को सम्मिलित करते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान अफीम के जड़, तना, फूल, पत्ती, फल को जब्त कर तौल किया गया, जिसका वजन 18 क्विंटल 83 किलोग्राम, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये है। जिस पर एनडीपीएस की धारा 8 एवं 18 के तहत कार्यवाही कर एफआईआर दर्ज की गई है और 2 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है।कलेक्टर श्री कटारा ने बताया कि जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में जंगलों के बीच 1.47 एकड़ के रकबे पर छोटे-छोटे खेतों में अफीम की खेती की जा रही थी, जो झारखण्ड सीमा से लगा हुआ है। जहां बाहरी व्यक्तियों द्वारा अफीम की खेती की जा रही थी। जिस पर पुलिस के द्वारा विस्तृत विवेचना कर एण्ड-टू-एण्ड कार्यवाही कर रही है।कलेक्टर ने बताया कि जिले के संपूर्ण क्षेत्रों एवं विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों में राजस्व एवं वन विभाग की भूमियों तथा लोगों के निजी भूमि व खेतों का राजस्व, पुलिस, वन विभाग एवं पंचायत की संयुक्त टीम के द्वारा सघन निरीक्षण कर जांच किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती, भण्डारण, परिवहन करते पाये जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों की खेती या गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल प्रशासन या पुलिस का सूचित करें, ताकि समय रहते उचित कार्यवाही की जा सके। सूचना देने वाले की जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!