May 14, 2026 |

BREAKING NEWS

एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें- जिला पंचायत सीईओग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच है सुशान तिहार – आयुक्त श्री दुग्गापशु तस्करी के मामले में फरार चल रहा एक आरोपी गिरफ्तार,पूर्व में दो आरोपी को किया गया था गिरफ्तारफरार चल रहे कोयला तस्कर गिरफ्तारगोपालपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन,,,ग्रामीणों को मिली विभागीय योजनाओं की जानकारी…जमीनी हकीकत से दूर सुशासन शिविर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग,,,विभागीय योजना केवल कागजों में ही…तेंदू पत्ता संग्रहण कार्य का शुभारंभ,,,फड़ो में पूजा अर्चना के साथ संग्रहको का पखारे गए पाँव…बड़े पैमाने पर बाल वृक्षों की कटाई,,,आठ आरोपी गिरफ्तार…प्रधानमंत्री आवास निर्माण में तेजी लाने जिला पंचायत सीईओ ने लगाई विशेष जन चौपाल,हितग्राहियों से सीधा संवाद कर प्रगति लाने किया प्रोत्साहितजिला पंचायत सीईओ ने आजीविका गतिविधियों का किया निरीक्षण,स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को किया प्रोत्साहित
कोरियाक्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा टीम को मिली अब तक की सबसे बड़ी सफलता,,,12 लाख की 56.5 किलोग्राम गांजा के साथ ग्रैंड विटारा कार में दो आरोपी पकड़ाए…

अम्बिकापुर। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा की टीम को मादक पदार्थ गांजा पकड़ने में अब तक की सबसे बड़ी सफलता हाथ लगी है, सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि दिनांक 3-11-2025 को शाम को थाना लखनपुर जिला सरगुजा के पुहपुटरा मार्ग पर गस्त के दौरान एक नई ग्रैंड विटारा कार को जब ओवरटेक कर आगे निकला गया तो कार के ड्राइवर की हड़बड़ाहट देख शक हुआ। शक के आधार पर कार को रोका गया और जब ड्राइवर से पूछा गया कि क्यों हड़बड़ा रहे हो, तो ड्राइवर ने बताया कि कार में गांजा रखा हुआ है।कार में बैठे दोनों व्यक्तियों ने अपना नाम जगत राम राजवाडे तथा अरविंद राजवाड़े बताया। कार की तलाशी जब ली गई तो उड़नदस्ता की टीम हक्की-बक्की रह गई, पूरे कार में गांजा का पैकेट भरा हुआ था जब पैकेट को गिना गया तो कुल 54 पैकेट गांजा के थे,जिनका कुल वजन 56.559 किलोग्राम होना पाया गया।मौके पर दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 सी के तहत गिरफ्तार कर आज दिनांक 4/11/2025 को विशेष न्यायाधीश नारकोटिक्स अंबिकापुर में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

      आरोपी जगत राम राजवाडे कोरजा नवापारा थाना लखनपुर जिला सरगुजा का रहने वाला है तथा दूसरा आरोपी अरविंद राजवाड़े भिट्ठी कला थाना मणिपुर जिला सरगुजा का रहने वाला है।। जप्त गांजे का कुल बाजार मूल्य ₹1200000 है।।

      सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में ताबड़तोड़ कार्रवाई से नशे के सौदागरों में हड़कंप मचा हुआ है। नशीले इंजेक्शन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद गांजा के बड़ी खेप को पकड़ने में कल उड़नदस्ता टीम को सफलता हाथ लगी। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि संभागीय आबकारी उड़न दस्ता संभाग सरगुजा टीम की गांजा पकड़ने के मामले में यह अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही है।उन्होंने बताया कि इसके पूर्व पिछले साल मुकेश राम यादव को 40 किलो गांजा के साथ फोर्ड इको स्पोर्टस कार में पकड़ा गया था उक्त आरोपी मुकेश राम यादव को न्यायालय ने 14 वर्ष के सश्रम कारावास तथा ₹100000 के जुर्माने की सजा सुनाई थी।

       उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई। साथ में आबकारी उप निरीक्षक तेजराम केहरी तथा मुख्य आरक्षक रमेश दुबे नगर सैनिक गणेश पांडे रणविजय सिंह ओमप्रकाश गुप्ता तथा महिला सैनिक राजकुमारी सिंह अंजू एक्का तथा आबकारी स्टाफ नीरज चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!