
सरगुजा:-सीतापुर नगर पंचायत के बाजारडांड स्थित अहारा तालाब (छठ घाट) का आज नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रेमदान कुजूर और उपाध्यक्ष विवेक नामदेव सहित नगर पंचायत के पार्षदों ने निरीक्षण किया है और यहां चल रहें तालाब के सफाई के कामों का जायजा लिया है।
आपको बता दें कि सीतापुर के अहारा तालाब में हर वर्ष छठ पूजा का आयोजन होता है जिसे देखते हुए पहले से ही नगर पंचायत के द्वारा तालाब के सफाई का काम कराया जा रहा है क्योंकि तालाब में इससे पहले गंदगी का आलम बना हुआ था जिसको लेकर नगर पंचायत के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष और पार्षदों ने तालाब के सफाई के लिए सभी ने मिलकर अपनी जिम्मेदारी दिखाते हुए तालाब की सफाई का बीड़ा उठाया है।
विदित हो कि सीतापुर के बाजारडांड स्थित अहारा तालाब छठ घाट में गंदगी का आलम बना हुआ था जिसको लेकर नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पहल करते हुए तालाब की सफाई करने का बीड़ा उठाया है जिससे अब तालाब की स्थिति प्रारंभिक सफाई में ही देखने लायक नजर आ रहीं है।
वहीं आज इस अहारा तालाब छठ घाट के निरीक्षण में सीतापुर नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रेमदान कुजूर,उपाध्यक्ष विवेक नामदेव,पार्षद अंकुर दास,पार्षद नीरू मिश्री,पार्षद राजेश कंदरा,पार्षद अनमोल लकड़ा,पार्षद संजू लकड़ा,पार्षद भवानी सिंह,नगर पंचायत के स्टाफ जॉनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।








