November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

श्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूची
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

हेलमेट सुरक्षा पर पुलिस का विशेष जागरूकता अभियान,,,एक अक्टूबर से लागू होगा ‘नो हेलमेट–नो पेट्रोल’ नियम…

पुलिस प्रशासन ने निकाली जागरूकता रैली

शंकरगढ़/राजपुर। बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ नगर में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन की टीम ने मिलकर सोमवार को एसपी वैभव बैंकर और कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देश पर सोमवार को एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत पुलिस एवं सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी,सभी पार्टी के जनप्रतिनिधि /कार्यकर्ता, पत्रकार और स्थानीय लोग एकजुट होकर दुपहिया वाहनों पर हेलमेट पहनकर रैली के रूप में नगर भ्रमण पर निकले। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को यह संदेश देना था कि सड़क पर चलते समय हेलमेट न केवल कानूनी बाध्यता है बल्कि जीवन रक्षा का सबसे बड़ा साधन भी है।

       कार्यक्रम की शुरुआत थाना प्रभारी जितेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में स्थानीय रेस्ट हाउस परिसर से हुई। जहां जनपद पंचायत शंकरगढ़ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य सदस्यो के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। जो नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी और हाट बाजार के पास जाकर सभा के साथ यह संपन्न हुई। रैली में भाग लेने वाले सभी हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन से निकले ताकि लोग प्रेरित हों और यह संदेश स्पष्ट रूप से समाज तक पहुंचे कि सुरक्षा से बड़ा कोई विकल्प नहीं है।

      इस मौके पर एसडीएम अनमोल विवेक टोप्पो एवं एसडीओपी इमानुएल लकड़ा ने बताया कि 1 अक्टूबर से जिले भर में ‘नो हेलमेट–नो पेट्रोल’ अभियान शुरू किया जाएगा। इसका अर्थ है कि यदि कोई भी दुपहिया चालक बिना हेलमेट पेट्रोल पंप पर पहुंचेगा तो उसे पेट्रोल उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। इस नियम का कड़ाई से पालन कराने के लिए प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालकों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

        उन्होंने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने के कारण सड़क दुर्घटनाये ज्यादा होती है जिसमें सबसे अधिक जानमाल का नुकसान दुर्घटना के समय दुपहिया वाहन चालकों और उसमें पीछे बैठे व्यक्तियों का हेलमेट नहीं पहनने के कारण होता है।चूंकि हेलमेट पहनने से सिर पर लगने वाली गंभीर चोटों से काफी हद तक बचाव संभव है। इसलिए लगातार सड़क हादसों के आंकड़े इस बात की पुष्टि करते हैं कि हेलमेट न पहनने की लापरवाही जानलेवा साबित होती है। इसलिए पुलिस ने इसे एक जन आंदोलन का रूप देने का निर्णय लिया है।

        जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करना बेहद जरूरी है। आमतौर पर लोग पुलिस की कार्रवाई से डरकर नियमों का पालन करते हैं, लेकिन जागरूकता से उनमें खुद जिम्मेदारी का भाव पैदा होता है।

      इस अभियान के दौरान राहगीरों और वाहन चालकों को भी पांपलेट वितरित किए गए, जिनमें हेलमेट पहनने के फायदे, नशे में वाहन चलाने से होने वाले नुकसान, सड़क सुरक्षा नियम और दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही लोगों को यह भी समझाया गया कि हेलमेट केवल चालकों के लिए ही नहीं बल्कि पीछे बैठने वाले सवारियों के लिए भी अनिवार्य है।

        नगर में आयोजित यह अभियान न केवल एक औपचारिकता था बल्कि एक सामाजिक संदेश भी। पुलिस विभाग ने स्पष्ट कर दिया कि सड़क पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आने वाले दिनों में इसका सीधा असर देखने को मिलेगा जब पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट वाले चालकों को पेट्रोल नहीं मिलेगा।

       अंत में अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों और सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं,पत्रकारों ने हॉट बाजार शंकरगढ़ में नागरिकों से अपील की कि वे शराब पीकर वाहन न चलाएं और वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करते हुए अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। हर व्यक्ति स्वयं जिम्मेदारी ले और परिवार व समाज को भी प्रेरित करे, तभी सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।

       इसमें खास बात यह रही है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के जनप्रतिनिधि और नेताओं ने भी पुलिस का भरपूर सहयोग इस कार्यक्रम के लिए किया।

       इस दौरान एसडीओपी इमानुएल लकड़ा,एसडीएम अनमोल विवेक टोप्पो, थाना प्रभारी जितेंद्र जायसवाल सहित थाने के सभी पुलिसकर्मी, नयाब तहसीलदार गजराज सिंह, जनपद सीईओ वेद प्रकाश पांडे सहित सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी ग्राम पंचायत के सचिव भी मौजूद रहे।इसके साथ ही भाजपा के मंडल अध्यक्ष विवेक जायसवाल ,राजेश अग्रवाल ,आशीष केसरी ,मोनू अग्रवाल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवँ कांग्रेस से जिला अध्यक्ष केपी सिंह देव ,विवेक सिंह देव ,विजय पैकरा सहित अन्य कांग्रेसी एवँ पत्रकार तथा भारी संख्या में शंकरगढ़ क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!