September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

कोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागत
आस्थाकोरियाक्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

आबकारी उड़नदस्ता टीम ने 16 लीटर महुआ शराब तथा 25 पाव सिंडिकेट व्हिस्की किया बरामद,,,चार आरोपियों पर अपराध पंजीबद्ध कर एक आरोपी को किया जेल दाखिल…

अम्बिकापुर। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा की टीम ने आज सरगुजा जिले के थाना दरिमा एवं थाना लखनपुर क्षेत्र में गस्त कर आबकारी अधिनियम के तहत चार अपराध पंजीबद्ध किये।

      थाना दरिमा क्षेत्र में खाला निवासी सविता पासवान के कब्जे से 4 लीटर महुआ शराब, संदीप केरकेट्टा के कब्जे से चार लीटर महुआ शराब, बरगवां निवासी कुंभकरण चौहान के कब्जे से 25 पाव सिंडिकेट व्हिस्की तथा थाना लखनपुर अंतर्गत तराजू निवासी मनोरंजन गुप्ता के कब्जे से 8 लीटर महुआ शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

      मनोरंजन गुप्ता को छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2),40 ए एवं 59 (क) के तहत अजमानती अपराध करने पर गिरफ्तार कर न्यायालय में रिमांड के लिए प्रस्तुत किया गया जहाँ न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है।

        उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता एवं टी.आर.केहरी के द्वारा की गई। इस दौरान मुख्य आरक्षक कुमारु राम, रमेश दुबे, अशोक सोनी एवं नगर सैनिक गणेश पांडे, ओम प्रकाश गुप्ता एवं महिला सैनिक राजकुमारी एवं अंजू एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!