August 3, 2026 |

BREAKING NEWS

कलेक्टर के निर्देशन में अतिक्रमण पर सतत कार्रवाई,विद्यालय के लगभग 1 एकड़ भूमि को कराया गया कब्जा मुक्तपिकअप वाहनों में सवारी ले जाने पर होगी सख्त कार्रवाई,बच्चों की सुरक्षा के लिए नियम विरुद्ध स्कूल वाहनों पर कार्रवाई के दिए निर्देशस्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक,अंतिम पूर्वाभ्यास से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के दिए निर्देशयोजनाओं की धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने लगाई फटकार,एग्रीस्टैक पंजीयन में शेष किसानों का शीघ्र पंजीयन पूरा करने के दिए निर्देशपशु क्रूरता मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,दो मवेशी मुक्तनवीन उपस्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण के स्थान को लेकर विवाद,झिंगो के स्थान पर बूढ़ाबगीचा में स्वीकृति पर रोक लगाने कलेक्टर से शिकायतआफत की बारिश,गेउर नदी उफान पर,राजपुर ओकरा कोठीपत्थल मार्ग बाधितप्रतिनियुक्ति का ‘खेल’ या नियमों की अनदेखी? आजाक विभाग के स्पष्टीकरण पर खड़े हुए 4 बड़े सवाल…संलग्नीकरण समाप्त करने के दावों की खुली पोल,प्रधान पाठक को मिला CEO का प्रभारबाबा धाम के कांवड़ियों की सेवा में जुटी सरगुजा कोरिया बोल बम सेवा समिति
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

सोमवार से सजेगा माता का दरबार,,,नौ दिनों तक भक्ति भाव में डूबे रहेंगे श्रद्धालुगण…

राजपुर। नगर में शरदीय नवरात्र पुजा के लिए माँ महामाया मंदिर सहित दुर्गा पंडालों में तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई है।सोमवार से माँ दुर्गा की पुजा अर्चना प्रारंभ हो जाएगी इसके बाद नगर में पूरे नौ दिनो तक भक्ति मय का वातावरण बना रहेगा।

         पितृ पक्ष के समाप्त होते ही अब पूरे क्षेत्र में दुर्गा पूजा का भक्तिमय वातावरण नजर आने लगा है। राजपुर में मां दुर्गा की पूजा के लिए गांधी चौक सहित स्टेट बैंक के पास दुर्गा पंडाल बनाया गया है जहां पुरे नौ दिनों तक माँ दुर्गा की पूजा अर्चना की जाएगी। सोमवार से शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो रहा है जिसे लेकर तैयारी बड़ी जोरों शोरों से की जा रही है। माँ महामाया मंदिर सहित सभी दुर्गा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा अर्चना हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा राजपुर के हृदय स्थल कहे जाने वाले गांधी चौक पर भव्य दुर्गा पंडाल का निर्माण किया गया है एवं दुर्गा पंडाल सहित आसपास सड़कों में भी आकर्षक साज सज्जा के साथ झालर लगाकर रोशनी की जा रही है।वहीँ माँ महामाया मंदिर में रंग रोगन के साथ लाइट लगाकर आकर्षक साज सज्जा की गई है। वहीँ दूसरी ओर स्टेट बैंक के पास भी तरुण युवा मंच द्वारा माँ दुर्गा के लिए भव्य साज सज्जा के साथ पंडाल में पुजा की तैयारियां पुरी कर ली गई है।शारदीय नवरात्र के प्रारंभ होते ही क्षेत्र के सभी श्रद्धालुगण माता के दरबार में पूरे भक्ति भाव से पुजा करने मंदिरों पंडालों में उपस्थित होंगे।

      शारदीय नवरात्र के अवसर पर पूरे क्षेत्रों में भक्तिमय का वातावरण बना रहता है नगर सहित आसपास के सभी गांवों में माँ दुर्गा के पूजा के लिए दुर्गा पंडाल बनाया गया है जहां नौ दिनों तक पुरे भक्ति भाव से श्रद्धालुगण माता की पूजा अर्चना करेंगे।इसके साथ ही बुढाबग़ीचा में माँ काली मंदिर नवकी में समलाई मंदिर बघिमा में माँ चंद्र घंटा मंदिर सहित सभी माता के मंदिरों में शारदीय नवरात्र के तैयारियां पुर्ण कर ली गई है।वहीँ बरियों में माँ दुर्गा के पुजा अर्चना हेतु भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है और सड़कों को भी झालर से रोशन किया जा रहा है।शारदीय नवरात्र को लेकर प्रशासन भी चुस्त दुरुस्त नजर आ रहें हैं।सभी दुर्गा पंडालों के आस पास पुलिस की बेरिकेडिंग सहित सुरक्षा के सभी आवश्यक उपाय किये जा रहे हैं।सड़कों के आसपास बने पंडालों में किसी अप्रिय दुर्घनाओं के देखते हुए पुलिस विभाग की टीम सक्रिय नजर आ रही है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!