July 23, 2026 |

BREAKING NEWS

प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजाम
छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

यात्रियों की जिंदगी से खिलवाड़,नवीन यात्री बस में नहीं है सामने का शीशा,कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा,सीतापुर से रायपुर होते हुए दुर्ग तक यात्री करते है सफर,कब ली जाएगी सुध।

सरगुजा/सीतापुर:- सरगुजा जिले के सीतापुर बस स्टैंड से अंबिकापुर होते हुए रायपुर और वहां से दुर्ग तक जाने वाली नवीन यात्री बस के सामने हिस्से का शीशा नहीं होने के बाद भी यह यात्री बस आज लम्बी सफर पर रवाना हुई है,वहीं जब इसकी जानकारी मीडिया को लगी तब मीडिया की टीम ने सीतापुर बस स्टैंड पहुंचकर नवीन यात्री बस का जायजा लिया जहां हमने पाया कि नवीन यात्री बस के सामने हिस्सा का शीशा नहीं है जहां यह यात्री बस बेखौफ होकर यात्रियों को हमेशा की तरह बिठाकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई है।

वहीं इस नवीन यात्री बस क्रमांक CG07CL5512 के सामने हिस्से में शीशा न होने से अचानक बारिश और तेज हवाओ के झोंको के ड्राइवर का नियंत्रण बिगड़ सकता है और यात्रियों के लिए भी यह खतरे का कारण हो सकता है क्योंकि बिना शीशे के दौड़ रही इस बस में अक्सर यात्री सवार रहते है।


वहीं इस संबंध में जब हमने नवीन यात्री बस के ड्राइवर से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि बस के सामने हिस्से में शीशा नहीं होने की जानकारी मालिक को दी गई है और जल्द ही इसे लगवाया जाएगा ताकि यात्रियों और खासकर ड्राइवर को सफर में परेशानी न हो।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!