November 9, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में एक पेड़ माँ के नाम हुआ कार्यक्रम,,,सामरी विधायक ने स्कुली बच्चों के साथ किया वृक्षारोपण…

राजपुर। शनिवार को डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, पतरातु में “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सामरी विधायक श्रीमति उधेश्वरी पैकरा शामिल हुई एवं बच्चों व शिक्षकों के साथ मिलकर पौधरोपण का कार्य किया गया।

        कार्यक्रम में सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने अपने संबोधन में विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों की प्रशंसा की एवं कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” एक प्रयास है, जो हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है। इस अभियान का उद्देश्य माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना और एक स्थायी स्मृति बनाना है,जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरे और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से यहां बच्चों को संस्कार दे रहे हैं वे आगे चलकर अपने भविष्य का निर्धारण करेंगे। आप लोग जो संस्कार दे रहे हैं उससे यह स्कूल जिला स्तर ही नहीं संभाग स्तर पर और उससे आगे प्रदेश स्तर पर भी अपना नाम रोशन करेगा।

        कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह ने कहा कि पूर्व विधायक व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा एवं हम सबके प्रयास से यहां स्कूल की स्थापना हो पाई थी आज स्कूल में सैकड़ो बच्चे अपने शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार ग्रहण कर रहे हैं।

       विद्यालय के प्राचार्य आशुतोष झा ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” एक राष्ट्रव्यापी अभियान ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ माँ के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक ख़ूबसूरत आधार है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है।

     कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्राचार्य आशुतोष झा ने स्कूल मैदान के लिए बाउंड्रीवाल की माँग पर सामरी विधायक ने सबके सहयोग से पुरा करने का आश्वाशन दिया।वहीँ राजपुर जनपद अध्यक्ष विनय भगत ने स्कूल के लिए टेबल टेनिस देने की घोषणा की।कार्यक्रम पश्चात सामरी विधायक ने स्कूली बच्चों के साथ स्कुल प्रांगण में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया।

        कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष विनय भगत ए. बी.ओ. राजपुर जे.आर. नागदेव पतरातू सरपंच जयंती कुजूर उपसरपंच नरसिंहपुर सतीश सिंह, भूतपूर्व डीडीसी शशिकला भगत,ब्रांच मैनेजर एस.बी.आई. रोमारियो, उपसरपंच अनिल तिवारी मनोज बंसल, उदय यादव, शिवप्रकाश सरकार सहित अन्य जनप्रतिनिगण व स्कुल के शिक्षक शिक्षिकायें एवं स्कुल के बच्चे उपस्थित रहे ।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!