November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

प्रयास आवासीय विद्यालय के प्रवेश परीक्षा में शौर्य सोनी को मिला प्रदेश में पहला स्थान,,,डॉक्टर बनने की चाह…

राजपुर। महुआपारा निवासी जितेंद्र सोनी के पुत्र शौर्य सोनी ने अपने प्रथम प्रयास में ही प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल करने में बड़ी सफलता पाई है। शौर्य सोनी 8 वीं की परीक्षा में भी 89.7% लाकर अपने स्कूल में चौथा रेंक हासिल किया है।

शौर्य सोनी

         राजपुर महुआपारा निवासी जितेंद्र सोनी पेशे से होटल संचालक है उनके पुत्र शौर्य सोनी ने अपने पहले ही प्रयास में प्रयास आवासीय विद्यालय के प्रवेश परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त कर ब्लाक ही नहीं अपितु बलरामपुर जिले सहित प्रदेश में अपना नाम रोशन किया है। शौर्य सोनी सेंट जेवियर्स स्कूल राजपुर में अपनी पढ़ाई पुरी कर रहा था। शौर्य कक्षा 8 वीं में अपने स्कूली पढ़ाई के साथ साथ शंकरगढ़ के बचवार में लक्ष्य शिक्षण संस्थान में प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारी कर रहा था।उन्होंने प्रयास आवासीय विद्यालय के प्रवेश परीक्षा में पिछड़ा वर्ग की सूची में 100 में 86 अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। शौर्य सोनी महुआपारा में होटल संचालक जितेंद्र सोनी के पुत्र व किशोर सोनी के पोते है। शौर्य सोनी अपने इस सफलता के श्रेय अपने माता पिता व सेंट जेवियर्स स्कूल राजपुर के शिक्षक सहित लक्ष्य शिक्षण संस्थान के संचालक सुदर्शन यादव को दिया है। शौर्य ने आगे चलकर डॉक्टर बनने की इच्छा जताई है। शौर्य सोनी के इस सफलता ने पूरे नगर को गौरांवित किया है शौर्य की सफलता से नगर वासियों में हर्ष व्याप्त है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!