
राजपुर। जिले में लगातार हो रहे दुर्घटनाओं को देखते हुए परिवहन विभाग व पुलिस की सयुंक्त टीम ने यात्री बसों का ताबड़तोड़ कार्यवाही करने में लगी है।गुरुवार को बलरामपुर जिले के राजपुर बस स्टैंड में परिवहन विभाग और पुलिस की टीम की ने सयुंक्त कार्यवाही करते हुए है 41 यात्री बसों की जांच की, जिसमें तीन बसों पर 28 हजार 500 रुपये जुर्माने की कार्यवाही की गई है।

बलरामपुर जिले में लगातार हो रहे दुर्घटनाओं के मद्देनजर यातायात विभाग व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम यात्री बसों की सघन जाँच में जुट गया है।विगत दिनों दोनों विभाग की संयुक्त टीमों ने राजपुर के बस स्टैंड में लगभग 41 बसों की जांच की है।जाँच के दौरान कई बसों के दस्तावेज अधूरा पाया गया।जाँच में दो बसों का परमिट फेल पाया गया वहीँ एक बस का बीमा व एक बस का पॉल्युशन फेल पाया गया। जांच में इस सभी बसों के दस्तावेज अधूरा पाए जाने पर 28500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

दरअसल एनएच 343 पर चलने वाली यात्री बसें सुविधाओं के नाम पर महज खानापूर्ति मर रहे हैं।बस ऑपरेटरों के मनमानी का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ता है। सड़क लर चलने वाले बसों की स्थिति खराब होने के बावजूद यात्रियों को ठूंस ठूंस कर बैठाया जाता है। एक ओर एनएच 343 की खराब सड़के और दूसरी ओर कंडम बसों में जरूरत से ज्यादा यात्री बसों में बैठाने के कारण आये दिन दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। हाल ही में अनफिट बस में जरूरत से ज्यादा यात्रियों को बारात लेकर जा रही कंडम बस कंठी घाट पर दुर्घटना का शिकार हो गया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी और दर्जनों व्यक्ति घायल हो गए थे।वहीँ एनएच 343 में गढ़वा जा रही सूरज बस भी तेज रफ्तार के कारण ट्रक को ठोकर मारते हुए पलट गई थी।



