November 9, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

गोपालपुर समाधान शिविर में हितग्राहियों का मिला अपने समस्याओं का समाधान,,,कई माँगो का हुआ त्वरीत निराकरण…

राजपुर। आम जनता की शिकायतों एवं मांगों के त्वरित समाधान के लिए ‘सुशासन तिहार’ का आयोजन पूरे उत्साह के साथ जारी है। प्रदेशभर के गांवों और कस्बों में शासन-प्रशासन पूरी तत्परता और तन्मयता के साथ आमजन की बाते सुन रहा है और उनका का समाधान कर रहा है। इसी कड़ी में 10 मई को विकासखण्ड राजपुर के कलस्टर गोपालपुर, में समाधान शिविर आयोजन किया गया।

        विकासखण्ड राजपुर के कलस्टर ग्राम गोपालपुर हाई स्कूल मैदान में आयोजित शिविर में जनपद अध्यक्ष विनय भगत, उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल, जिला सदस्य व सभापति रवि प्रताप मरावी,विधायक प्रतिनिधि शिवनाथ जायसवाल ,सीईओ अनिल कुमार तिवारी के मौजूदगी में आयोजित किया गया। शिविर में ग्राम गोपालपुर, करवा,मुरका, दुप्पी, चौरा, मरकाडाड, नवकी, बगाड़ी,एवं सिंगचोरा के ग्राम वासी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। शिविर के दौरान 36 विभाग के विभागीय अधिकारियों ने जनता के आवेदनों की स्थिति की जानकारी दी और उनके आवेदनों के आधार पर उनके समस्याओं आवेदन लिया गया, और मामले का तत्काल निराकरण किया गया ,अधिकारियों ने जनता को अवगत कराया कि शेष मामलों का भी शीघ्र समाधान किया जाएगा। साथ ही समाधान शिविर में प्राप्त हुए आवेदनों के अधिकांश राजस्व का जिसमें फौती, बटवारा, ऑनलाइन, वन भूमि, राजस्व भूमि पट्टा, की मांग को लेकर किया गया। और ग्रामीण लोक स्वास्थ्य यंत्र की विभाग जल जीवन मिशन चल रहे बंद कार्यों को गर्मी के मौसम में चालू करने का मांग किया गया इसके साथ ही हैंड पंप का अधिकांश मांग किया गया। पशु विभाग से बकरी पालन, सूअर पालन, मुर्गी पालन का मांग किया गया। 

       समाधान शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधि शिविर में हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी, आयुष्मान कार्ड, किसान किताब, लखपति दीदी सम्मान प्रमाण पत्र, श्रम कार्ड, जाति प्रमाण पत्र एवं मेरिट लिस्ट में आने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र व बैग पेन वितरण किया गया। 

              इस दौरान नवकी जनपद सदस्य बसंती कौशिक,अनिल तिवारी, अनिल दुबे, संतोष पांडेय, उदय यादव,महेश सांडिल्य, सुरेश यादव,बबलू यादव,सीईओ अनिल तिवारी आरईएस एसडीओ जानू राम सोनवानी, बीईओ आदित्य पाटनवार फूलमोहन राम, श्याम लाल गुप्ता सहित पंचायत सचिव एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!