September 24, 2026 |

BREAKING NEWS

पिकअप के गुप्त चेंबर से 50 लाख रुपये का गांजा जब्त,बिहार का तस्कर गिरफ्तारजिला प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त पहल,सेवा संकल्प अभियान के तहत घाघवा व सेंदुर तट पर श्रमदाननेशनल हाईवे पर XUV में स्टंट करना भारी,चालक पर FIR दर्ज, पुलिस ने लिया संज्ञानसड़क सुरक्षा को लेकर अंतरविभागीय समन्वय बैठक, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में लगेंगे संकेतक व स्पीड ब्रेकर,अतिक्रमण पर होगी कार्रवाईदीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेल
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

जमीन दलालो ने फर्जी तरीके से पाँच के जगह 32 डिसमिल जमीन करा लिया रजिस्ट्री,,,चार आरोपी गिरफ्तार…

बलरामपुर। ग्रामीण से छलपूर्वक जमीन हड़प लेने वाले 04 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपीयों ने कूटरचित दस्तावेजो का प्रयोग कर पाँच डिसमिल जमीन के बदले 32 डिसमिल जमीन करा लिया था रजिस्ट्री। घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों की भी शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।

          जानकारी के अनुसार थाना बलरामपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अलखडीहा निवासी बोलो सिंह के द्वारा दिनांक 25/04/2025 को थाना बलरामपुर में लिखित शिकायत प्रस्तुत किया गया कि ग्राम अलखडीहा तहसील बलरामपुर में स्थित भूमि खसरा नंबर 132 को आरोपी कृष्णकांत तिवारी एवं अन्य व्यक्तियों के द्वारा छलपूर्वक बिक्री करवा दिया गया है। प्रार्थी के द्वारा प्रस्तुत शिकायत की जांच थाना बलरामपुर द्वारा की गयी। जांच में पाया गया कि प्रार्थी बोलो सिंह से आरोपीगण द्वारा षडयंत्र पूर्वक कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग कर ग्राम अलखडीहा में स्थित निजी हक की 05 डिसमिल भूमि के स्थान पर 32 डिसमिल भूमि की रजिस्ट्री करवा लिया गया। शिकायत जांच के आधार पर आरोपीगण के विरुद्ध थाना बलरामपुर में दिनांक 05/05/2025 को अपराध दर्ज कर धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2), 62, 3(5) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। प्रकरण की प्रारंभिक जाँच में आरोपीयों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने पर आरोपी (1) शशिकांत तिवारी पिता कृष्णकांत तिवारी निवासी अम्बिकापुर, (2) सुनील सिंह पिता विश्राम सिंह निवासी ग्राम जतरो थाना बलरामपुर, (3) अरविंद किंडो पिता कलाडियूस किंडो निवासी जतरो थाना बलरामपुर, (4) दीपक शर्मा पिता श्री राम शर्मा निवासी सेमली थाना बलरामपुर को गिरफ्तार कर आरोपीयों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। आरोपीयों के पास से घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन एवं रजिस्ट्री से सम्बंधित मूल दस्तावेज को पुलिस ने जप्त कर लिया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!