August 5, 2026 |

BREAKING NEWS

सेवा सेतु में उत्कृष्ट प्रदर्शन, निर्दाेष लकड़ा बने प्रदेश के टॉप ट्रांजैक्शन वीएलई,वित्त मंत्री ने किया सेवा, समर्पण और तकनीक का सम्मानसुरभि गौधाम बासेन का अधिकारियों ने किया निरीक्षण,ग्रामीणों को दी योजनायों की जानकारीक्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जाए जा रहे 5 मवेशियों को कराया मुक्त,आरोपी गिरफ्तारसीमा पार से शराब तस्करी पर शिकंजा,संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की टीम को मिली बड़ी कामयाबीDEO दफ़्तर में फ़र्नीचर ख़रीदी गड़बड़ी की जाँच करने अचानक पहुँचे अधिकारी,भंडार प्रभारी के छुट्टी पर रहने से टली जाँचशासकीय पॉलीटेक्निक रामानुजगंज में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रारंभ,08 अगस्त तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशनजवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित,07 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनजिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की बैठक संपन्न,कोटपा एक्ट का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देशउपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए एनालॉग पनीर की बिक्री पर प्रतिबंध,जिले में चलाया गया जांच अभियानहाथी दांत की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्तार
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

सुशासन तिहार का समाधान शिविर की हुई शुरुआत,,,ग्राम पंचायत स्तर पर पहुंचा प्रशासन…

सुशासन तिहार पारदर्शिता सुनिश्चित करने प्रशासन और आम जनता के बीच संवाद का मंच:- विधायक श्रीमती पैकरा

बलरामपुर। जन समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रशासनिक जवाबदेही को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज से जिले में विकासखंडस्तर पर समाधान शिविर की शुरुआत हुई। जिसमें विकासखंड राजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कोदौरा के माध्यमिक शाला खेल मैदान में मुख्य अतिथि विधायक सामरी श्रीमती उद्देश्वरी पैंकरा के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी एवं महात्मा गांधी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया। 

        समाधान शिविर में मुख्य अतिथि श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा के द्वारा 06 आवेदको को श्रम कार्ड का वितरण किया गया। इसी प्रकार विकासखण्ड वाड्रफनगर अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान बलंगी में शिविर आयोजित किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत कोगवार, करी, हरदीबहरा, झापर, पटेवा, तुंगवा, मझौली, बेबदी, बलंगी के ग्रामवासी शामिल हुए। जहां उनके समस्याओं का समाधान किया गया।

      सुशासन तिहार के अंतर्गत कोदौरा में आयोजित समाधान शिविर में सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा ने स्थानीय बोली में उपस्थित ग्रामीण जनों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के सुशासन में राज्य सरकार द्वारा जनहित में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं और ऐसे शिविरों के माध्यम से आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। विधायक श्रीमती पैकरा ने कहा कि सुशासन तिहार पारदर्शिता सुनिश्चित करने के प्रशासन और आम जनता के बीच संवाद का ऐसा मंच है जहां लोगों की समस्याओं के निराकरण करने के साथ ही एक ही जगह पर योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ भी समय पर देना सुनिश्चित किया जा रहा है। ग्राम स्तर से प्राप्त प्रत्येक समस्या, मांग, शिकायत को गंभीरता से लेते हुए समय से निराकरण भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक शिविर स्थल में पहुंच शासन की योजनाओं का लाभ अवश्य लें। इस दौरान उन्होंने बाल विवाह की रोकथाम हेतु नाबालिकांे का विवाह न करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि ऐसा करना कानूनी अपराध है इसके लिए सभी जिम्मेदारी लेते हुए सही उम्र में अपने बच्चों का विवाह करवाएं। विधायक श्रीमती पैंकरा ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक भी किया। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे नियमों का पालन कर हम बड़ी दुर्घटनाओं से बच सकते हैं इसके लिए सभी यातायात नियमों के प्रति सजग रहे और नियमों का पालन करें।

        कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने कहा कि समाधान शिविर के माध्यम से सुशासन तिहार अंतर्गत लिए गए आवेदनों के निराकरण की स्थिति के बारे में आमजनों को जानकारी दी जा रही है साथ ही मौके पर आवेदन लेकर निरंतर मॉनिटरिंग कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। यह सुशासन तिहार प्रशासन और जनता के बीच की दूरी को कम करने का माध्यम है और हमारा प्रयास है कि प्रत्येक आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए पारदर्शी तरीके से उसका समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि 31 मई तक समाधान शिविर निरंतर आयोजित किए जाएंगे, जिसमें सभी सहभागी बन शिविर का लाभ ले।पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव रमनलाल ने कहा कि यह सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन आपके द्वार पर आयी है, प्रशासन आपके नजदीक पहुंच एक ही जगह पर समस्याओं का निवारण कर रहा है। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था और पारदर्शी प्रशासन की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से जनता को समय पर बेहतर सेवाएं प्रदान करने के साथ ही सभी समस्याओं का निवारण समयबद्ध ढंग से किया जाएगा।

         इस अवसर पर कलेक्टर राजेंद्र कटारा, पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव रमनलाल, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर व जनपद उपाध्यक्ष राजपुर आकाश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में आमजन, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर में ग्राम पंचायत भेण्डरी, पकराड़ी, तोनी, कोटडीह, कोदौरा, करमडीहा, सेमराकठरा के निवासी शामिल हुए। 

आम जनता ने की सरकार के पहल की सराहना विभागीय स्टालों के माध्यम से दी गई योजनाओं की जानकारी :-

         शिविर में आए नागरिकों ने सुशासन तिहार पहल की सराहना की। उन्होंने बताया कि सुशासन तिहार के माध्यम से हमें जिला कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी। ग्राम पंचायत स्तर पर ही आवेदन देने की व्यवस्था से आवेदन दिया गया और प्राथमिकता से हमारी समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। समाधान शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाया गया था, जिसके माध्यम से आमजनों को सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण के संबंध में अवगत कराया गया साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में राजस्व, पेयजल, कृषि, महिला एवं बाल विकास, राशन, शिक्षा, चिकित्सा, पंचायत, श्रम सहित सभी विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं एवं आवेदन लिए गए। कई ऐसे भी आवेदन रहे जिनका तत्काल निराकरण कर आम नागरिकों को राहत दी गई।

विधायक, कलेक्टर एवं एसपी ने किया स्टॉल का निरीक्षण :-

        शिविर में सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैंकरा, कलेक्टर राजेंद्र कटारा एवं पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव रमनलाल ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए जनहितकारी योजनाओं के स्टालों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने शिविर में प्राप्त आवेदनों एवं निराकरण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने प्रत्येक स्टाल पर उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं शीघ्र निराकरण किया जा सके। साथ ही मौके पर ही समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना संबंधित जानकारी सरल भाषा में आम लोगों को दी जाए ताकि आमजनों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित किया जा सके।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!