November 9, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
क्राइमखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

मकान बनाने को लेकर विवाद,,,तीन आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर/सनवाल। प्रार्थी बंशीधर रजक, ग्राम कामेश्वर नगर के द्वारा थाना सनावल में रिपोर्ट दर्ज कराया कि,मैं खेती किसानी का काम करता हूँ। दिनांक 27/3/2025 को लगभग 12 बजे शासकीय जमीन का मौका जाँच करने पटवारी आए थे। वह जमीन मेरे पिता चरितर रजक के द्वारा काबिज कास्त है,उस जमीन में तहसीलदार रामचंद्रपुर के द्वारा स्थगन आदेश जारी हुआ था। जमीन पर मकान निर्माण के लिए नीव खोदा हूँ। उसका पटवारी द्वारा मौका जांच कर शासकीय जमीन बताया गया है। इसी बात को लेकर ग्राम कामेश्वर नगर के प्रदीप रजक, लालमोहन दास व अन्य लोग आए और मकान बनाने के लिए मना करने लगे एवं गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए डंडा से प्रार्थी के साथ मारपीट किए हैं। 

       प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सनावल में धारा 296,351,(3),115(2),3(5), 109 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी प्रदीप रजक पिता नथुनी रजक उम्र 35,लाल मोहन पिता नथुनी रजक उम्र 40 तथा भगवान दास पिता लालमोहन उम्र 28 सभी निवासी कामेश्वरनगर,थाना सनावल जिला बलरामपुर को गिरफ्तार कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!