September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
क्राइमगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

रेवतपुर मंदिर के जंगल मे मिली महिला की सड़ीगली लाश,,,जाँच में जुटी पुलिस…

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम शिवपुर गांव से लापता अस्वस्थ महिला का शव रेवतपुर के कदौरा जंगल स्थित शिव मंदिर के पास मिला है। लापता महिला 7 मार्च को शाम 4 बजे घर से निकली थी जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी।

        मामला राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शिवपुर का है।मृतिका सुषमा कुजुर सात मार्च को अपने घर से बिना किसी को कुछ बताये निकली थी।जिसके बाद परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे।जिसके बाद 15 मार्च को घर से लगभग 5 किलोमीटर दूर रेवतपुर कोदौरा शिवपुर मंदिर के पास जंगल में महिला का शव मिला है। शव देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला की मौत 6 से 7 दिन पहले हो चुका था। अंबिकापुर एफएसएल टीम कुलदीप कुजूर और थाना प्रभारी कुमार चंदन सिंह द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की जा रही है। महिला का मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला की मौत कैसे हुई। पीएम रिपोर्ट और एफएसएल टीम की जांच में पता चल पाएगा की महिला की मौत कैसे हुई फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

       थाना प्रभारी कुमार चंदन सिंह ने बताया कि शिवपुर निवासी मृतिका सुषमा रवि पति मुन्नीलाल रवि उम्र 50 वर्ष 7 मार्च से घर से गायब थी। 15 मार्च को दोपहर एक बजे रेवतपुर कदौरा शिव मंदिर जंगल के पास शव मिला है।अंबिकापुर की एफएसएल टीम के कुलदीप कुजूर द्वारा जांच की जा रही है।उन्होंने बताया कि महिला काफी दिनों से अस्वास्थ् थी महिला का शव पूरी तरह से सड़ गया था जिससे यह ज्ञात होता है कि महिला की मृत्यु लगभग 6-7 दिन पहले हुआ होगा।महिला का मौत कैसे हुआ हैं यह पता नहीं चल पाया है। पीएम रिपोर्ट और एफएसएल टीम की रिपोर्ट की जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!