July 26, 2026 |

BREAKING NEWS

सूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूल
क्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

सामाजिक दशक्रम में विवाद होने आरोपी ने टांगी से पंडो को उतारा मौत के घाट,,,बरीयों चौकी का मामला…

राजपुर/बरीयों। सामाजिक दशकर्म कार्यक्रम के दौरान खान पान को लेकर आपसी विवाद होने पर आरोपी ने मृतक के घर जाकर उसकी हत्या कर दी।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बरीयों पंडोपारा निवासी मृतक परषोत्तम को कृष्णा पण्डो ने टांगी से मारकर हत्या कर दिया। मृतक की पत्नी आरती पण्डो पति परषोत्तम पण्डो ने घटना के बारे में पुलिस को बताई कि दिनांक 28.10.2024 को प्रार्थिया अपने पति व बच्चों के साथ में खाना पीना खाकर सो रही थी कि रात्रि करीब 9.30 बजे आरोपी कृष्णा पण्डो इसके घर गया और तम्बाखू दो कहकर दरवाजा खोलवाया। जिसके बाद उसने अपने पति को जगाई और दरवाजा खोली और उसी समय कृष्णा पण्डो इसके घर के अन्दर घुस गया और परछी में रखा हुआ लोहे का टांगी को उठा लिया और इसके पति को गले में हत्या करने की नियत से 2-3 बार वार कर दिया। अचानक हुए इस हमले में परषोत्तम पंडो के गले में गहरी चोट लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटना स्थल निरीक्षण पश्चात आरोपी कृष्णा पण्डो के विरूद्ध अपराध दर्ज कर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उसने बताया कि घटना दिनांक से 8-10 दिन पहले मृतक परषोत्तम पंडो से सामाजिक दशकर्म में खान पान के संबंध में बात विवाद होने से मृतक के द्वारा गाली गलौज करने से दुखी था उसी रंजिश से घटना दिनांक को मृतक के घर में रखे लोहे के टांगी से मारकर हत्या कर दिया।पुलिस ने आरोपी कृष्णा पण्डो पिता मनदेव पण्डो उम्र 45 वर्ष निवासी बरियों पण्डोपारा के खिलाफ धारा 103 (1) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरी. सुभाष कुजूर, उप निरीक्षक दिनेश राजवाड़े सउनि कृपानिधान पाण्डेय, सउनि मुन्ना राम टोप्पो, प्रधान आरक्षक, अजय किस्पोट्टा, प्रदीप यादव,प्रमोद यादव, आरक्षी नरेंद्र कश्यप, रामगोपाल, राममूरत यादव सक्रिय थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!