
राजपुर। अग्रवाल समाज द्वारा अग्रसेन भवन के पास स्थापित की गई महाराजा अग्रसेन महराज की प्रतिमा का अम्बिकापुर विधायक एवं सामरी विधायक द्वय ने फीता काटकर अनावरण किया। इसके साथ ही अब उक्त जगह को अग्रसेन चौक के नाम से जाना जाएगा।

राजपुर कुसमी खुटहन पारा मार्ग को जोडने वाले चौक में अग्रवाल धर्मशाला के पास अग्रवाल समाज द्वारा स्थापित महाराजा भगवान अग्रसेन महराज जी के प्रतिमा का अनावरण किया गया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने महाराजा भगवान अग्रसेन महराज के प्रतिमा का अनावरण किया।प्रतिमा अनवरन के साथ ही अब उक्त चौक को अग्रसेन चौक के नाम से जाना पहचाना जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा कि यह बहुत गौरव की बात है कि राजपुर में महाराज अग्रसेन जी की प्रतिमा स्थापित की गई है।उन्होंने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि हमारे पुर्वज महराज अग्रसेन महराज जी की प्रतिमा का लोकार्पण हुआ है।उन्होंने कहा कि नगर पंचायत द्वारा प्रतिमा स्थापित करने हेतु स्वीकृति दी इसके लिए नगर पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों का धन्यवाद एवं समस्त अग्र बंधुओं को भी धन्यवाद व बधाई जिन्होंने अपना तन मन धन लगाकर अग्रसेन चौक का निर्माण कराया। उन्होंने कहा की मैने अपने समाज से भी अपील की है कि पर्यावरण को सुरक्षित करने हेतु प्रधानमंत्री के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम उसको लगवाने के लिए लोगो को सहयोग करे।कार्यक्रम को सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने भी संबोधित किया।अग्रवाल समाज के द्वारा महराज अग्रसेन चौक का निर्माण नगर के वरिष्ठ नागरिक मधुबन क्लॉथ स्टोर के राधेश्याम अग्रवाल द्वारा स्व श्रीमती मूर्ति देवी अग्रवाल के स्मृति में कराया गया है।

कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल समाज द्वारा सभी अतिथियों को साल श्रीफल देकर सम्मानित किया।इस दौरान अग्रवाल समाज के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद अग्रवाल राधेश्याम अग्रवाल,धनसी राम अग्रवाल सुरेश अग्रवाल कृष्ण अग्रवाल नरेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, बंसीधर अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष शिवनाथ यादव, विधायक प्रतिनिधि शिवनाथ जायसवाल, शंकरगढ़ जनपद अध्यक्ष शिवशंकर मराबी, मिट्ठू अग्रवाल पवन अग्रवाल, दीपक मित्तल,शंकर अग्रवाल पवन अग्रवाल विशाल अग्रवाल सहित अग्रवाल समाज के अग्रबंधु महिलाएं एवं नगर के नागरिकगण भारी संख्या में उपस्थित थे।कार्यक्रम में मंच संचालन प्रवीण अग्रवाल ने किया एवं आभार प्रदर्शन दीपक मित्तल ने किया।



