
राजपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम नवकी निवासी एक अधेड़ ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।अधेड़ एक दिन पुर्व घर से बिना बताए गायब होबग्य था जिसके बाद दूसरे दिन दोपहर बाद अपने खेत पर आया और अपने नाती से खेती की बात कर चला गया इसके कुछ देर बाद खेत से लगे टोंगरी में उसका शव लटकता मिला।
जानकारी के अनुसार दिनांक 11 जुलाई को नवकी बगाडी निवासी मृतक का भाई नोहर साय द्वारा मर्ग पुलिस को सूचना दिया कि मृतक रामदेव पिता स्व हीरा लाल 60 वर्ष दिनांक 10 जुलाई को घर से बिना बताए कहीं चला गया था रात्रि में भी घर वापस नहीं आया था। दिनांक 11 जुलाई को दोपहर 3:00 बजे अपने खेत के पास आया और अपने नाती को खेती संबंधित बात समझा कर वापस कहीं चला गया। कुछ देर बाद इसके खेत से ही लगे टोंगरी में लकड़ी बीनने गए बच्चे के द्वारा बताये कि मृतक परसा के पेड़ में गमछा से फांसी लगा लिया है। सूचना पाकर इसका भाई नोहर साय व अन्य ग्रामीण टोंगरी के पास गए और देखें कि मृतक अपने गमछा से परसा के पेड़ में फांसी लगा लिया है। सूचना पर पुलिस में धारा 194 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत मर्ग कायम कर आगे की जाँच कर रही है।



