November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

पुलिस विभाग में लंबे अवधि तक सेवायें देने के बाद एएसआई मान सिंह हुए सेवा निवृत्त,,,पुलिस अधीक्षक ने साल श्रीफल देकर किया सम्मानित…

बलरामपुर। पुलिस विभाग में लंबे समय से पदस्थ रहे एएसआई मान सिंह ने 36 वर्ष 23 दिन तक लगातार अपनी सेवा देकर आज 30 जून 2024 को सेवा निवृत्त हुये। रविवार को जिला पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ लाल उमेद सिंह (भा.पु.से.) ने सेवा निवृत हो रहे एएसआई मानसिंह को साल-श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया और पेंशन स्वीकृति का आदेश सौंपा। इस दौरान सेवानिवृत्त एएसआई का पूरा परिवार पत्नी, बेटा, बेटी, दामाद एवम् अन्य सदस्य मौजूद रहे।


    इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने कहा कि सेवानिवृत हो रहे एएसआई मानसिंह ने लंबी अवधि तक विभाग में सेवायें दी, कर्तव्य निष्ठा के साथ सौंपे गए दायित्यों का निर्वहन किया, इनका रिकार्ड बहुत अच्छा है इससे दूसरों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस का कार्य लोगों की भलाई और सेवा के साथ ही अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही कर सजा दिलाना होता है जिसे इन्होंने बखूबी निभाया। प्रकृत्ति का नियम है आप दूसरों के लिए अच्छा करेंगे तो आपके साथ अच्छा होगा। सेवा के बाद दूसरी पारी में परिवार के साथ समय व्यतीत कर खुश रहे। पुलिस विभाग की सेवा से सेवानिवृत हो रहे एएसआई मानसिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा साल, श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया और बेहतर स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान सेवा निवृत्त हो रहे एएसआई मानसिंह के द्वारा सेवा के अनुभव को उपस्थित पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों के समक्ष साझा किया।
      इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेश कुमार बरैया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन शैलेंद्र पांडे, डीएसपी याकूब मेमन, रक्षित निरीक्षक विमलेश देवांगन, मुख्य लिपिक रामविलास सिंह एवम् जिले के थाना-चौकी के स्टाफ व जिला पुलिस कार्यालय व रक्षित केन्द्र के अधि/कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!