May 14, 2026 |

BREAKING NEWS

एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें- जिला पंचायत सीईओग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच है सुशान तिहार – आयुक्त श्री दुग्गापशु तस्करी के मामले में फरार चल रहा एक आरोपी गिरफ्तार,पूर्व में दो आरोपी को किया गया था गिरफ्तारफरार चल रहे कोयला तस्कर गिरफ्तारगोपालपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन,,,ग्रामीणों को मिली विभागीय योजनाओं की जानकारी…जमीनी हकीकत से दूर सुशासन शिविर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग,,,विभागीय योजना केवल कागजों में ही…तेंदू पत्ता संग्रहण कार्य का शुभारंभ,,,फड़ो में पूजा अर्चना के साथ संग्रहको का पखारे गए पाँव…बड़े पैमाने पर बाल वृक्षों की कटाई,,,आठ आरोपी गिरफ्तार…प्रधानमंत्री आवास निर्माण में तेजी लाने जिला पंचायत सीईओ ने लगाई विशेष जन चौपाल,हितग्राहियों से सीधा संवाद कर प्रगति लाने किया प्रोत्साहितजिला पंचायत सीईओ ने आजीविका गतिविधियों का किया निरीक्षण,स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को किया प्रोत्साहित
क्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

राजपुर थाना प्रभारी के ताबड़तोड़ कार्यवाही से अपराधियों में दहशत

राजपुर। नवपदस्थ थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह पदस्थापना पश्चात् नगर गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकार बंधुओं से सौजन्य भेंट मुलाक़ात कर वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुये नगर के क़ानून व्यवस्था,रोड़ ऐक्सिडेंट ज़मीन विवाद,नशेड़ियों व असामाजिक तत्वों के ख़िलाफ़ नगरवसियों द्वारा कार्यवाही करने की मंशा ज़ाहिर किया गया था। नगरवासियों के मंशानुरूप थाना क्षेत्र में बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाने अब पुलिस ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही है।पुलिस द्वारा लगातार हो रही कार्यवाही से जहाँ अपराधियों के हौसले पस्त हो रहा है वहीं क्षेत्र में अब अपराधों पर अंकुश लगते दिखाई पड़ रही है।
       बीती रात पुलिस ने ऐसे ही असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही करते हुए राष्ट्रीय राज मार्ग के ढाबा संचालक के ऊपर रेड कार्यवाही की गई जिसमें अलखडिहा में स्थित ढाबा संचालक गंगा प्रसाद यादव पिता रामधारी यादव 55 वर्ष भेड़ाघाट अलखडिगहा के द्वारा अपने ढाबा में अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बिक्री करना पाए जाने से आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) के तहत 3 लीटर महुआ शराब की जप्ती कार्यवाही किया गया है। इसी प्रकार दीपक पांडेय पिता रमलखन पांडेय 28 वर्ष साकिन बघिमा के द्वारा अवैध रूप से बिक्री के लिए रखे 3.435 लीटर अंग्रेज़ी गोल्डन गोवा शराब पाये जाने से थाना राजपुर में धारा 34(1) का अपराध पंजीबद्ध कर जामनत दार के ज़मानतनामा पेश करने पर ज़मानत पर छोड़ा गया है जिन्हें निर्धारित तिथि को न्यायालय पेश किया जाना है।
           दूसरी ओर मौजूदा हालात खेती बाड़ी कृषि कार्य का है जहां आये दिन जुताई-बुनाई व हिस्सा बँटवारा को लेकर लड़ाई झगड़ा मारपीट की शिकायतें थाना राजपुर को प्राप्त हो रही है जिसके मद्देनज़र प्रार्थी लक्ष्मण सिंह खूँटन पारा राजपुर के रिपोर्ट पर आजिम अंसारी कोरवा कालोनी राजपुर के खिलाफ धारा 294 506 323 एवं प्रार्थी राजाराम साकिन बगाड़ी राजपुर के रिपोर्ट पर सुशीला गोंड के ख़िलाफ़ धारा 294 323 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।इसी प्रकार लापरवाही पूर्वक मोटर सायकल चलाकर प्रार्थी इंद्रदेव सिंगीचौरा निवासी के द्वारा पशु को ठोकर मारकर पशु को विकलांग व निरूपयोगी करने से आरोपी वाहन चालक नरेश यादव पिता बिहारी लाल यादव के खिलाफ अपराध  धारा 429 का अपराध पंजीबध किया गया है।इस तरह पुलिस ने थाना राजपुर नगरवासियों के मंशानुरूप कार्य करने का प्रयास की जा रही है।
      इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक भारद्वाज सिंह उपनिरीक्षक दिनेश राजवाड़े कमलेश्वर साय,सउनि फिलिरियूस टोप्पो, राकेश सिंह,प्रधान आरक्षक अनिल सिंह,प्रकाश तिर्की राजेन्द्र धुव्र,आरक्षक सुनील तिर्की, शिवलाल, नरेन्द्र कश्यप, हरि डनसेना, शिवशंकर कुजूर, अमृत सिंह,रिंकू गुप्ता विजय पैकर, नानहेश्व पुलिस स्टाफ सामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!