July 27, 2026 |

BREAKING NEWS

शासकीय जमीन को कब्जे की नियत से दो पक्षों में झड़प,छः आरोपी गिरफ्तारसूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबित
क्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजा

गांजा तस्करी करते दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे,,,लाखों रुपये का गांजा जप्त…

बलरामपुर/वाड्रफनगर। उड़ीसा से रायगढ़ जशपुर अम्बिकापुर के रास्ते होते हुए पड़ोसी राज्य ले जा रहे गांजा तस्करों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ने में सफलता पाई है।
    जानकारी के अनुसार दिनांक 17 जून को पुलिस को विश्वसनीय मुखबीर ने मोबाईल के जरिए सूचना मिली कि उड़ीसा राज्य से रायगढ़, जशपुर अम्बिकापुर के रास्ते होते हुए वाड्रफनगर की तरफ एक सफेद रंग की इंडिगो कार क्रमांक DD 23 A 6070 आ रही है जिसमें दो व्यक्ति बैठे हैं कार के डिक्की में गांजे के पैकेट हैं जो कि गांजे के पैकेटो को बेचने हेतु मध्यप्रदेश के सिंगरौली व बनारस की ओर जा रहा है। सूचना पाते ही पुलिस ने तत्काल ग्राम रजखेता परशुराम चौक के पास कार की घेराबंदी हेतु रवाना हुआ।लगभग आधा घंटे छुपकर इंतजार करने पश्चात अंबिकापुर के तरफ से आ रही एक सफेद रंग की इंडिगो कार को घेराबंदी कर रोका तो कार चालक कार रोक दिया। संदेही कार चालक से नाम पता पुछा तो उसके चेहरे की भाव भंगिमा बदल गयी और हड़बड़ाने लगा और संदेही ड्राइवर अपने तरफ का दरवाजा खोलकर भागने लगा जिसे दौड़ाकर पकड़ा गया। नाम पता पुछने पर अपना नाम सीताराम खटुआ आ. मोहन खटुआ उम्र 38 वर्ष निवासी रान्दामाहुल थाना कान्तामाल बौध उड़ीसा का रहने वाला बताया। ड्राइवर सीट के बाजू में बैठा व्यक्ति पुलिस को देखकर स्तब्ध हो गया था। उसका नाम पता पुछने पर निखिल प्रधान आ. थाबिर प्रधान उम्र 25 वर्ष निवासी सुलिया थाना कान्तामाल बौध उड़ीसा का रहना बताया। आरोपियो के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा पृथक-पृथक पैकेटों में बड़े पैकेट में पैकेट सहित लगभग एक-एक किलोग्राम का कुल पैकेट सहित वजन लगभग 12 किलोग्राम जबकि छोटे पैकेट में लगभग आधा-आधा किलोग्राम कुल पैकेट सहित वजन लगभग डेढ़ किलोग्राम कुल वजन पैकेट सहित लगभग 13.5 किलोग्राम कुल कीमती लगभग 110000- रूपये जप्त कर आरोपियों के खिलाफ धारा 20वी एनडीपीएस एक्ट, 34 के तहत गिरफ्तार किया है।
    इस कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह अति. पुलिस अधीक्षक चन्द्रेश सिंह ठाकुर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी रामअवतार ध्रुव के निर्देशन में चौकी प्रभारी डाकेश्वर सिंह, सहायक उप निरीक्षक पुष्पराज सिंह, सउनि नंदलाल राम, प्र.आर. नरेश मिंज, आर. ईश्वर मरावी, आरक्षक सुरेन्द्र उईके, आर. शिव पटेल, आर. जुगेश जायसवाल शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!