July 27, 2026 |

BREAKING NEWS

शासकीय जमीन को कब्जे की नियत से दो पक्षों में झड़प,छः आरोपी गिरफ्तारसूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबित
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल,,,एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन…

राजपुर। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान एवं जिला कांग्रेस के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर द्वारा प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था एवं बलोदा बाजार में हुई घटना के विरोध में धरना प्रदर्शन देकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को महामहिम राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपा है।
     धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान पूर्व संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े ने कहा कि प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था अत्यंत चिंता जनक है और जो कुछ भी प्रदेश में लगातार घटनाएं घट रही हैं वह भाजपा के नीतियों का परिणाम है। कार्यक्रम को पूर्व विधायक डॉक्टर प्रीतम राम ने संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व की कांग्रेस की सरकार ने सुशासन व्यवस्था कायम करके दिखा दी थी परंतु वर्तमान में अपराधिक गतिविधियों के अलावा नक्सली गतिविधियां भी बढ़ गई हैं और प्रदेश में अपराध चरम पर है।


    कार्यक्रम को ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष लालसाय मिंज, नीरज तिवारी ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने किया और कहा की सरकार को कठोर निर्णय उठाकर आम जनता को राहत देनी होगी अन्यथा प्रदेश भर में आंदोलन और तेज होंगे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जिला प्रवक्ता सुनील सिंह ने किया।कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष खोरेन खलखो महामंत्री जितेंद्र गुप्ता सत्येंद्र पांडेय सुदामा राजवाड़े,बृजेश मिश्रा,दयाशंकर,अर्जुन यादव लक्ष्मी सोनी, मनोज अग्रवाल, दोमनिक एक्का,विभु जायसवाल, प्रेम रजक सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!