July 27, 2026 |

BREAKING NEWS

शासकीय जमीन को कब्जे की नियत से दो पक्षों में झड़प,छः आरोपी गिरफ्तारसूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबित
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

नव निर्वाचित सरगुजा सांसद का हुआ भव्य स्वागत,,आम से तौला गया,,खुली जीप में निकली रैली,,,क्षेत्र की विकास पहली प्राथमिकता…चिंतामणि महराज

राजपुर। लोकसभा चुनाव के बाद नवनिर्वाचित सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज के नगर में प्रथम आगमन को लेकर भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। लोकसभा चुनाव जीतने के पश्चात पहली बार विधानसभा सामरी पहुंचे जहाँ सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज के साथ सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा भी साथ थी।सरगुजा सांसद के प्रथम आगमन पर भाजपाइयों ने ककना बरियों चांची मोड़ सहित राजपुर में ढोल नगाड़े व पुष्प मालाओं के साथ आतिशबाजी कर जोरदार स्वागत किया गया। वहीँ राजपुर में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी ने चौधरी गेस्ट हाउस में नवनिर्वाचित सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज को आम से तौला।


     लोकसभा चुनाव के बाद नव निर्वाचित सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज के सामरी विधानसभा में प्रथम आगमन पर ककना बरियों चांची मोड़ सहित चौधरी गेस्ट हाऊस के पास जोरदार स्वागत किया।चांची मोड़ में एवं चौधरी गेस्ट हाउस में भाजपा किसान मोर्चा मुन्नालाल चौधरी के नेतृत्व में फूलमालाओं व आतिशबाजी कर जोरदार स्वागत किया गया।इस दौरान सरगुजा सांसद को आम से भी तौला गया,जिसके पश्चात किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी ने सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा एवं भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह को साल और श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। स्वागत पश्चात चौधरी गेस्ट हाऊस से खुली जीप में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज व विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा भव्य रैली के साथ माँ महामाया मंदिर प्रांगण पहुँचे जहाँ सरगुजा सांसद एवं सामरी विधायक ने माँ महामाया की पुजा अर्चना की।


         माँ महामाया मंदिर प्रांगण में भाजपा मंडल द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपने जी जान लगाकर तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुर्सी में बैठाया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय दो नारा था अबकी बार चार सौ पार एवं फिर एक बार मोदी सरकार। पहले वाले नारे के लक्ष्य तक तो नहीं पहुंच पाए परंतु दूसरे वाला नारा पूरा हो गया। आप सबकी कड़ी मेहनत से छत्तीसगढ़ सहित केंद्र में भाजपा सरकार बनाने में सफल हुए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज मैं संसद के रूप में यहां खड़ा हूं यह सब आप लोगो के सहयोग कृपा और कड़ी मेहनत से यह सफलता मुझे मिली है जिसके लिए मैं आप सब लोगों का जितना भी आभार व्यक्त करूँ वो कम होगा।


   उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए यह कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता यातायात शिक्षा एवं स्वास्थ्य रहेगा। उन्होंने कहा कि आचार संहिता के पहले दरिमा हवाई पट्टी में हवाई जहाज उतरने का लाइसेंस मिल गया था वह जितना जल्द शुरू हो सके यह पहला प्राथमिकता रहेगा। उसके साथ-साथ अन्य आवागमन के साधन जैसे रेलवे का विस्तार व सड़क का विस्तार हो इसके लिए काम करने की आवश्यकता है,और दूसरा शिक्षा व स्वास्थ्य जैसे मूलभूत सुविधा मिले उसको प्राथमिकता से करना है।
    कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह गौरी शंकर अग्रवाल मुन्नालाल चौधरी पूर्व जिला अध्यक्ष शिवनाथ यादव अनिल तिवारी अनिल दुबे सतीश सिंह संतोष पांडे विनय भगत मनोज बंसल प्रशांत सिंह शुभम सोनी पंकज गुप्ता राजेश यादव सुरेंद्र यादव विक्की बंसल संदीप सोनी रानू सोनी मुरारी यादव सहित भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।


प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी किया स्वागत :- नवनिर्वाचित सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज के प्रथम आगमन पर  राजपुर ब्लॉक मुख्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी स्वागत किया। प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने राजपुर रेस्ट हाउस में नवनिर्वाचित सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज एवं सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान राजपुर एसडीएम राजीव जेम्स कुजूर तहसीलदार यशवंत कुमार मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनिल तिवारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी आदित्य पाटनवार सहित जनपद पंचायत के समस्त अधिकारी कर्मचारी शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी तहसील कार्यालय एसडीएम कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

देखें वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!