May 11, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले में हुई डायल 112 वाहन की शुरुआत,,,24 घंटे क्षेत्र के लोगों के लिए होगी उपलब्ध…वाहन चेकिंग के दौरान अवैध बीयर ले जाते दो आरोपी गिरफ्तार,20 बीयर सहित मोटरसाइकिल जप्त.डीपाडीह में 11 मई को होगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सवराज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्थानीय निकायो के आम/उप निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी,01 जून को होगा मतदान एव 04 जून को होगी परिणामों की घोषणासरनाडीह जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचे सरगुजा सांसद,आमजन की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण के लिए शासन-प्रशासन प्रतिबद्ध: श्री महाराजपेयजल संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए कन्ट्रोल रूम और टोल फ्री नं. पर करें संपर्कजनगणना 2027 के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित,दो पाली में संचालित होगा कन्ट्रोल रूम,अधिकारी-कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटीसावंत सरना ग्राम पंचायत डीपाडीहकला में शिविर 11 मई कोएसईसीएल एवं सिपेट अंतर्गत निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण आयोजित1096 रिक्त पदों हेतु 11 मई को रोजगार मेला आयोजित,,,निजी क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर
क्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

पुलिस ने दो डीजल चोरों को पकड़ा दो फरार,,,210 लीटर डीजल सहित एक स्कार्पियो वाहन जप्त…

बलरामपुर/पस्ता। क्षेत्र में फिर से डीजल चोरो की सक्रियता देखने को मिल रही है।विगत दिनों पस्ता में चोरो ने दो वाहनों से डीजल चोरी की घटना को अंजाम दिया जिसके बाद पुलिस सतर्क हो गई और दो आरोपी को धर दबोचा।
पस्ता निवासी अज्जू फ्यूल्स के संचालक अज्जु कुमार गुप्ता पिता जवाहर गुप्ता उम्र 38 वर्ष थाना में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया कि मेटाडोर वाहन सीजी 15 AC 2136 जिसका चालक चरण गोप पस्ता का है।दिनांक 09.06.2024 के रात्रि में मेटडोर वाहन चालक चरण गोप पेट्रोन पंप के बाहर खड़ा कर वाहन में सो रहा था कि दिनांक 10.06.2024 के रात्रि करीब 02:30 बजे एक सफेद रंग के स्कार्पियो वाहन क्र. सीजी 16 CQ 2686 में सवार कुछ व्यक्ति वाहन के पास आये तथा डीजल टंकी का ताला तोड़कर डीजल टंकी से करीब 60 लीटर डीजल किमती 5695 रूपये का चोरी कर लिये है। चोरी करने के दौरान चालक चरण गोप सोते से उठ गया तो अज्ञात व्यक्तियों को अपने वाहन से डीजल चोरी करते देखकर हल्ला किया तो सभी व्यक्ति स्कार्पियों वाहन में सवार होकर भाग गये।प्रातः मेरे घर आकर चालक चरण गोप घटना की जानकारी दिया इसके वाहन के पास ही हाईवा ट्रक क्र. सीजी 15 EC 0812 खड़ा था जिसका चालक मनोज यादव निवासी भेसकी का है उसके वाहन से भी करीब 150 लीटर किमती 14239 रूपये का डीजल चोरी किये है।पुलिस ने रिपोर्ट पर धारा 379, 34 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया तथा विवेचना दौरान सूचना मिला कि ग्राम लदकुड़ जंगल में कुछ संदिग्ध व्यक्ति लुक छिप रहे है। सूचना पर पुलिस स्टाप व ग्रमीणों के साथ जंगल में घेराबंदी किये तो वहाँ दो संदिग्ध व्यक्ति मिले। पूछताछ पर एक अपना नाम पुष्पेन्द्र लोनी पिता लल्ला सिंह उम्र 28 वर्ष जाति लोनी निवासी ग्राम सीलपुर थाना कोतमा एवं दूसरा व्यक्ति अपना नाम प्रदीप कुमार पिता सुंदरलाल महरा उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम गोधन थाना जैतहरी जिला अनूपपुर का रहने वाला बताया। पूछताछ करने पर अपने साथी देवा लोनी निवासी पौराधार रामनगर एवं संतोष लोनी निवासी ग्राम सीलपुर थाना कोतमा जिला अनूपपुर के साथ स्कार्पियों सीजी 16 CQ 2686 से डीजल चोरी करने कोतमा से ग्राम पस्ता आना बताये तथा पेट्रोल पंप के पास खड़ी 02 गाड़ियों से करीब 210 लीटर डीजल चोरी करना बताये। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्कार्पियों वाहन तथा 12 प्लास्टिक के जरकेन जिसमें 07 जरकेन में 210 लीटर डीजल भरा था किमती 20000 रूपये, प्लास्टिक पाइप 02 नग बरामद हुआ साथ ही वाहनो के डीजल टैंक व उसमें लगा जाली तोड़ने हेतु प्रयुक्त हथियार प्लास रींच पाना नुकीला डंडा भी जप्त किया गया। प्रकरण में आरोपी पुष्पेन्द्र लोनी एवं प्रदीप कुमार महरा को गिरफ्तार किया गया जबकि उनके 02 अन्य साथी घने जंगलो का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गये।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरी. विमलेश कुमार सिंह, प्र० आर० अनिल कुमार पाण्डेय, देवकुमार कुजूर, आरक्षक रोहित टोप्पो, मनोज कुजूर सक्रिय रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!