July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

एग्रीस्टेक पंजीयन में अनियमितता पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबितसुदर्शन यादव को मिला छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान,मेधावी विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल प्रतिभाओं एवं समाज गौरवों भी हुए सम्मानितबलरामपुर में समरसता संकल्प अभियान की तैयारी,काशी से पहुँचेगा पवित्र कलश,29 जुलाई को मंदिरों में जलेगा ‘समरसता दीप’कलेक्टर के निर्देश पर नपं राजपुर में महिलाओं की बैठक,सीएमओ ने दी लैंगिक उत्पीड़न की जानकारीगलत नियत से घर मे घुस रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की हत्या,,,दो आरोपी गिरफ्तारशासकीय जमीन को कब्जे की नियत से दो पक्षों में झड़प,छः आरोपी गिरफ्तारसूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआत
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

मतगणना कार्य में संलग्न अधिकारी/कर्मचारियों का द्वितीय प्रशिक्षण आज,,,वाहनों के लिए की गई पार्किंग व्यवस्था…

बलरामपुर। लोकसभा निर्वाचन 2024 के अन्तर्गत 4 जून 2024 को मतगणना होना है। इस सम्बंध में मतगणना कार्य के लिए संलग्न अधिकारी-कर्मचारियों का द्वितीय प्रशिक्षण आज 03 जून 2024 को प्रातः 11 बजे से संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना कार्य में संलग्न सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिये हैं।

भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा किया गया काउंटिंग आब्जर्वर नियुक्त :- लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के मतगणना कार्य के सुचारू रूप से संपादन करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के विधानसभा  07-रामानुजगंज तथा  08-सामरी के लिए श्री अजय वी (कर्नाटक के राप्रसे अधिकारी) को काउंटिंग आब्जर्वर नियुक्त किया गया है। श्री अजय वी बलरामपुर मुख्यालय स्थित न्यू सर्किट हाउस के पवई कक्ष में रुके हैं। प्रत्याशी, राजनीतिक  दल प्रतिनिधि प्रातः 10 से दोपहर 11 बजे के तक निर्धारित स्थल एवं समय पर संपर्क कर निर्वाचन संबंधित विषयों पर चर्चा कर सकते हैं उनका संपर्क नम्बर 8971470612 है।

मतगणना प्रेक्षक ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण मतगणना की चल रही तैयारियों का लिया जायजा :- लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मतगणना प्रेक्षक श्री अजय वी ने रविवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रिमिजियुस एक्का तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. लाल उमेद सिंह के साथ लाइवलीहुड कॉलेज भेलवाडीह मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एक्का ने मतगणना संबंधित सभी तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने मतगणना भवन में मतगणना अभिकर्ताओं के प्रवेश करने के मार्ग, स्ट्रांग रूम से ईवीएम मतगणना कक्ष तक लाने, एवं ईवीएम के मतों की गिनती के समय आदि की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान मतगणना प्रेक्षक श्री अजय वी ने सीसीटीवी के माध्यम से ही स्ट्रांग रूम की मॉनिटरिंग संबंधी व्यवस्था को देखा। साथ ही उन्होंने मीडिया सेल का भी निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी तैयारियां पूर्ण कर लेने को कहा। उन्होंने मतगणना कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ उपस्थित सभी लोगो के लिए पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था तथा वाहनों के पार्किंग के लिए भी उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री इन्द्रजीत बर्मन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री निमेश बरैया, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमित श्रीवास्तव, सहायक रिटर्निंग अधिकारी विधानसभा रामानुजगंज श्री देवेन्द्र प्रधान व सामरी श्री करूण डहरिया एवं निर्वाचन से संबंधित नोडल अधिकारी व अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

अधिकारी-कर्मचारी के वाहनों के लिए की गई पार्किंग व्यवस्था :- लोकसभा निर्वाचन-2024 के अन्तर्गत लाइवलीहुड कॉलेज बलरामपुर में 4 जून 2024 को मतगणना होना है। जिसको दृष्टिगत रखते हुए अधिकारी-कर्मचारी के वाहनों के लिए पार्किंग एवं आम नागरिकों के लिए मार्ग की व्यवस्था की गई है। जिसके तहत् पार्किंग व्यवस्था के अन्तर्गत लाइवलीहुड कॉलेज तिराहा व राजेन्द्र वेलडिंग के बगल में आम जनता के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों एवं मतगणना ड्युटी में लगे अधिकारी-कर्मचारियों की वाहनों की पार्किंग हेतु लाइवलीहुड कॉलेज के आगे महुआ पेड़ के पास पार्किंग की व्यवस्था कि गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!